Hindi NewsEntertainment NewsTop 10 tv news and gossip in hindi

TV GOSSIP: पढ़ें टीवी की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- ईद के दिन दुखी हुईं टीवी एक्ट्रेस गौहर खान, ट्वीट कर लिखा- दिल रो रहा आज देशभर में ईद (eid ul adha 2019) का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आम लोगों से लेकर सभी सेलेब्स तक एक दूसरे को ईद...

TV GOSSIP: पढ़ें टीवी की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीMon, 12 Aug 2019 01:32 PM
हमें फॉलो करें

1- ईद के दिन दुखी हुईं टीवी एक्ट्रेस गौहर खान, ट्वीट कर लिखा- दिल रो रहा

आज देशभर में ईद (eid ul adha 2019) का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आम लोगों से लेकर सभी सेलेब्स तक एक दूसरे को ईद की बधाइयां दे रहे हैं लेकिन इन सभी के बीच गौहर खान(Gauahar Khan) ने एक ट्वीट (Tweet)किया जिसमें वो काफी दुखी नजर आ रही हैं।

 

सुपरहिट टीवी शो कसौटी जिंदगी की - सीजन 1 फेम श्वेता तिवारी टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री है। श्वेता तिवारी भले ही इन दिनों लाइम लाइट से दूर हैं लेकिन अपनी पर्सनल बातों को लेकर एक वह फिर खबरों में छा गई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंगर नेहा कक्कड़ आजकल मीडिया में अपने अफेयर की चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल कंटेस्टेंट विभोर पराशर के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन विभोर पराशर के बयान के बाद अब नेहा कक्कड़ ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि ये सब बकवास बाते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी शो के लिए मशहूर अभिनेता अंशुल पांडे आने वाले समय में एक चैट शो की मेजबानी करते नजर आएंगे, जिसमें सुखविंदर सिंह और अनु मलिक जैसे कई सेलेब्रिटी गेस्ट पधारेंगे।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वैसे तो पूरी स्टार कास्ट को पसंद किया जाता रहा है लेकिन दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाने वाली जोड़ी कोई और नहीं बल्कि दिलीप जोशी अक्का जेठालाल गढ़ा और दिशा वकानी अक्का दयाबेन की है। लोगों ने इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को बेहद पसंद किया है और एक्टिंग के मामले में सराहा भी है। 

टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो ‘बहु हमारी रजनीकांत’ की एक्ट्रेस नेहा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। 31 जुलाई को जन्मी नन्ही परी की नेहा ने पहली तस्वीर साझा की है। बेटी के जन्म के बाद नेहा और उनके पति बेहद खुश हैं। नेहा कौल ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे उनका छोटा-सा हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। 

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे हॉट मॉम मानी जाती हैं। ऐसे में वे हाल ही में तैमूर को लंदन में सैफ अली खान के पास छोड़ शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। जैसे की आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि करीना कपूर ‘डांस इंडिया डांस’ के शो की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। करीना कपूर केवल एक दिन के लिए यहां आई थीं। 

बॉलीवुड की पॉप सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और हिमांश कोहली (Himansh Kohli) के रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए कई दफा प्यार का इजहार कर चुके थे, लेकिन उनका ये रिश्ता काफी दिन तक नहीं टिक सका। 

भोजपुरी ऐक्ट्रेस मोनालिसा इस बार अपनी एक फोटो की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं। अपनी हॉट और ग्लैमर तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहने वाली मोनालिसा के फैंस उनकी एक हरकत की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ रहे हैं। फैंस मोना की इस फोटो को लेकर उन्हें अजीबों-गरीब सुझाव दे रहे हैं। 

सलमान खान के शो नच बलिए 9 टीवी का काफी पॉपुलर शो बन चुका है। हर एपिसोड में इसमें कोई न कोई सेलिब्रिटी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आती है। सभी कंटेस्टेंट्स इसमें डांस परफॉर्मेंस देने के साथ जमकर मस्ती भी करते हैं। इस बार एक स्पेशल गेस्ट इस शो में आने वाला है। ये कोई और नहीं बल्कि गोविंदा हैं। जी हां, गोविंदा इस बार के वीकेंड एपिसोड में अपनी पत्नी सुनीता अहूजा के साथ नजर आने वाले हैं। 

अभिनेता प्रियांक शर्मा का मानना है कि ‘द हॉलिडे’ में उनका किरदार मजेदार है। ‘पंच बीट’ में उन्होंने गंभीर किरदार राहत की भूमिका निभाई थी, मगर इसमें हल्के मिजाज का किरदार मिलने से वह राहत महसूस कर रहे हैं। ‘द हॉलिडे’ में प्रियांक पैट्रिक नामक एक मजेदार शख्स का किरदार निभा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें