TV GOSSIP: पढ़ें टेलीविजन जगत से जुड़ी ये 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
आथर गांव में दीपक ठाकुर की छत पर रखे टीवी स्क्रीन पर शुक्रवार की रात जैसे ही सलमान खान नजर आए, ग्रामीणों की भीड़ ताली बजाने लगी। सलमान ने हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए पूछा, कैसे हो आप लोग। सबने एक स्वर...
आथर गांव में दीपक ठाकुर की छत पर रखे टीवी स्क्रीन पर शुक्रवार की रात जैसे ही सलमान खान नजर आए, ग्रामीणों की भीड़ ताली बजाने लगी। सलमान ने हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए पूछा, कैसे हो आप लोग। सबने एक स्वर से कहा, ठीक हैं सबलोग। सलमान ने कहा आपके कपड़े देखकर ऐसा लगता है कि वहां ठंड अधिक है। यहां भी ठंड बढ़ गई है। आपलोग चिंता नहीं कीजिए दीपक बहुत अच्छा गाता है और बहुत अच्छा खेल रहा है। दुआ कीजिए कि वह जीत जाए। आपलोगों को क्या उम्मीद है, दीपक जीत जाएगा। सबने कहा, हां सर जरूर जीतेगा। सलमान ने पूछा गांव में बिजली कब आयी। आपलोग बिग बॉस देखते हैं। सबने जोड़ से आवाज लगाई, हां देखते हैं। दीपक के लिए वोटिंग करते हैं। खूब वोटिंग कीजिए। सलमान ने दीपक के पापा पंकज ठाकुर से पूछा, गांव की आबादी कितनी है। उन्होंने कहा, सर छह हजार। सलमान ने अचंभित होते हुए दोहराया...छह हजार..।