बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें एंटरटेनमेंट की आज की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1. गौहर-जैद का हुआ निकाह, इंस्टा पर दोनों ने लिखा 'कुबूल है', देखें फोटोज गौहर खान और जैद दरबार के निकाह का इंतजार खत्म हो गया है। दोनों मुंबई के के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में आयोजित...
गौहर खान और जैद दरबार के निकाह का इंतजार खत्म हो गया है। दोनों मुंबई के के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में आयोजित निकाह सेरेमनी में एक-दूजे के हो गए। इस होटल में ही मेहंदी से लेकर निकाह तक का आयोजन रखा गया था। गौहर खान और जैद दरबार दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कुबूल है' कैप्शन के साथ निकाह की खबर दी है और तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों सितारे बीते कई दिनों से लगातार अपनी शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। यही नहीं दोनों ने प्री-वेडिंग फोटो शूट भी कराया था और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। इससे पहले गुरुवार रात को दोनों स्टार्स ने अपनी मेहंदी सेरेमनी का सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान जैद दरबार के पिता और दिग्गज संगीतकार इस्माइल दरबार 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना लुट गए हम तेरी मोहब्बत में गाते नजर आए थे।
सलमान खान की अगली फिल्म अंतिम का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सलमान खान और अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगे। सलमान खान को बॉलीवुड के रॉबिनहुड के रूप में जाना जाता है। दिलदार माने जाने वाले इस एक्टर ने बॉलीवुड में कई नए चेहरों को एक मंच दिया है। सलमान ने एक्टर से लेकर गायकों और संगीतकारों तक कई लोगों के करियर को दोबारा से ट्रैक पर लाने में भी काफी मदद की है। इनमें बॉबी देओल, गोविंदा, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ, अरमान कोहली जैसे सितारे शामिल हैं।
बीते कुछ दिनों में फोटोग्राफर्स को Not Allowed और 'नो फोटो' बोलकर तस्वीरें खींचने से मना करने वाले तैमूर अली खान क्रिसमस पार्टी के मौके पर अलग ही अंदाज में नजर आए। करीना और सैफ के बेटे 4 साल के नन्हे तैमूर अली खान फोटो के लिए मास्क उतारते दिखाई दिए। मां करीना कपूर और पिता सैफ अली खान के साथ कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर पहुंचे तैमूर अली खान ने वाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहन रखा था। इसके अलावा सैफ अली खान भी बेटे की तरह ही सफेद और कुर्ता और पायजामा पहने हुए थे।
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि भाभी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस सुनयना फौजदार ने कुली नंबर वन के गाने हुस्न है सुहाना पर शानदार डांस किया है। सुनयना फौजदार ने अपने डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं। यही नहीं सुनयना ने अपने डांस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, '1990 के दशक का होने पर गर्व है। इन गानों के चलते मुझे नाचने और एक्टिंग करने की प्रेरणा मिली है।' कुली नंबर 1 मूवी की रिलीज से पहले का उनका यह डांस काफी पसंद किया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन और सारा अली खान की यह मूवी रिलीज हुई है, जो 1995 की गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर 1 फिल्म का रीमेक है।
वरुण धवन और सारा अली खान की मूवी 'कुली नंबर 1' अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गई है। वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म में काफी अच्छी है, उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय करने की कोशिश की है। लेकिन 1995 में आई फिल्म के रीमेक के तौर पर रिलीज हुई मूवी पूरी तरह से पुरानी कहानी पर ही चलती नजर आती है। कादर खान और गोविंदा को मिस करने के अलावा आप कॉमिक टाइमिंग भी मिस करते दिखेंगे। कादर खान की जगह इस फिल्म में परेश रावल ने ली है। वह अपने रोल के साथ न्याय करते दिखते हैं, लेकिन कॉमिक टाइमिंग में कादर खान जैसी बात नहीं दिखती।
अभिनेता रजनीकांत को तबीयत बिगड़ने पर हैदराबाद के अस्पतावल में एडमिट कराया है। दिग्गज अभिनेता ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित बताए जा रहे हैं। उनके रक्तचाप में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। हाल ही में राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले रजनीकांत की सेहत के बारे में अपोलो अस्पताल की ओर से बुलेटिन जारी किया गया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'आज सुबह रजनीकांत अस्पताल में एडमिट हुए हैं।
शोले फिल्म की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया, 'हम जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो धर्म जी नीचे थे और मैं पहाड़ी के ऊपर था। धर्मेंद ने सीना खोला और गोलियां भरने लगे। उन्होंने कई बार ऐसा किया, लेकिन असफल रहे। वह काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कारतूस लिया और उसे बंदूक में डाल दिया। उसमें असली गोलियां थीं। वह सही शॉट न दे पाने से काफी परेशान थे और उन्होंने फायर कर दिया। मैंने एक आवाज महसूस की। दरअसल मैं पहाड़ी पर खड़ा था और गोली मेरे कान के करीन से निकल गई।'
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस लौटे हैं। अब क्रिसमस के मौके पर पत्नी लिजेल ने रेमो के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि रेमो का ठीक होकर घर वापस आना ही उनका सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट है। इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल समय में सपोर्ट करने लिए सलमान खान को धन्यवाद कहा है। लिजेल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह पति रेमो डिसूजा को हग करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरा अब तक का बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट। मैं इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगी। एक हफ्ते के सबसे खराब भावात्मक उतार-चढ़ाव के बाद मैं आपसे गले मिल रही हूं।''
अभिनेत्री कंगना रनौत ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिसमस की बधाईयां देते हुए कुछ लोगों पर तंज भी कसा है। कंगना ने ट्वीट किया है, 'सिर्फ उन लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जो सभी भारतीय पर्वों का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। उन लोगों को भी मेरी क्रिसमस जो सिर्फ हिंदुओं के त्याहारों पर ही आलोचना नहीं करते।' कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट से एक तरह से त्योहारों को लेकर कट्टरता दिखाने वाले लोगों पर तंज कसा है। उनकी इस पोस्ट को लेकर भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उन पर इस पोस्ट के जरिए राजनीति खेलने का आरोप लगाया है।
भारतीय संगीत में पश्चिमी वाद्ययंत्रों की शुरुआत करने वाले और उतने ही अधिकार से शास्त्रीय संगीत भी बजाने वाले नौशाद अली की आज 101वीं जयंती है। नौशाद का जन्म भारतीय सिनेमा की शुरुआत के कुछ वर्षों बाद ही 1919 में हुआ था। मुगल-ए-आजम से लेकर पाकीजा तक तमाम सुपर-डुपर हिट फिल्मों का संगीत देने वाले नौशद को गए वर्षों गुजर गए हैं, लेकिन आज भी अपने नगमों के चलते हमारे बीच में हैं। नौशाद का फिल्मी करियर फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी है। बचपन में हार्मोनियम रिपेयर करने का काम करने वाले नौशाद अली को संगीत का काफी शौक हो गया था। उनके पिता इसके बेहद खिलाफ थे और संगीत को इस्लाम से अलग मानते थे। उन्होंने अली से साफ कह दिया था कि तुम्हें घर या फिर संगीत में से किसी एक को चुनना होगा। अंत में नौशाद अली ने संगीत को ही चुना और घर छोड़कर मुंबई चले गए।