Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़top 10 bollywood news and gossip in hindi

बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- 'जजमेंटल है क्या' हिट होते ही राजकुमार राव के बदले तेवर, इस फिल्म के लिए डायरेक्टर से मांगे इतने करोड़ रुपये अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने कम समय ही बॉलीवुड में अपनी...

Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 10 Sep 2019 07:55 PM
हमें फॉलो करें

1- 'जजमेंटल है क्या' हिट होते ही राजकुमार राव के बदले तेवर, इस फिल्म के लिए डायरेक्टर से मांगे इतने करोड़ रुपये

अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने कम समय ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। 31 अगस्त 1984 को जन्मे राजकुमार राव अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी रिलीज फिल्म जजमेंटल है क्या को पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। अब राजकुमार की फीस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही अपनी फिल्मों के चलते राजकुमार ने अपनी फिस चार्ज बढ़ा दी है। 

निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 'गुमशुदगी’ पर आधारित फिल्म 'गुमनामी' को लेकर विवाद छिड़ गया है। बोस परिवार के 32 सदस्यों ने श्रीजीत मुखर्जी पर आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने सेंसर बोर्ड की मंजूरी पाने के लिए फिल्म का नाम ‘गुमनामी बाबा’ से बदलकर 'गुमनामी' रख दिया है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देख आप अपनी हंसे रोक नहीं पाएंगे। 

4- 'मंगल मूर्ति मोरया' बोलते हुए दिखें सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान, देखें VIDEO

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पैपराजी के फेवरेट स्टारकिड हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी उनके मॉम और डैड से ज्यादा है। शायद इसीलिए तैमूर कुछ करें या ना करें लेकिन अपनी क्यूट फेस की वजह से हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। इसी बीच तैमूर की एक नई वीडियो सामने आई है। वीडियो में तैमूर गणेश चर्तुथी मनाते हुए नजर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में तैमूर 'मंगल मूर्ति मोरया' का जाप करते हुए नजर रहे हैं। 

बॉलीवुड में अजय देवगन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अजय ने साल 1991 में फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इतने लंबे करियर में अजय देवगन ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। अजय फिल्मों के साथ ही साथ अपनी फिनटेस लिए फैंस के दिलों दिमाग पर छाए रहते हैं। इसी बीच अजय देवगन की एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena kapoor) की अपमकिंग फिल्म गुड न्यूज (GOOD NEWS) रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों छाया हुआ है। इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी सूचना सामने आई है।

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल (Dream Girl) को लेकर आयुष्मान खुराना काफी चर्चे में है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के रिलीज होने में कुछ समय है।

टीवी की दुनिया में हाल ही में एक नए शो 'बहू बेगम' कलर्स चैनल पर जल्द ही ऑन एयर हुआ। शो के कई सारे प्रोमो वीडियो दर्शकों को भा रहे हैं। हाल ही में शुरू हुए शो के के सेट पर आज एक दुर्घटना हो गई है।  स्पॉटबॉय की रिपोर्ट की मानें तो सीरियल बहू बेगम के सेट पर आग लगी है। बताया जा रहा है कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी और जान्हवी की बहन खुशी कपूर आज अपनी पढ़ाई के लिए यूएस रवाना हुईं। खुशी कपूर छोड़ने के लिए बोनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। 

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya  Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी साल 2007 में हुई थी। ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी थी। इस जोड़ी की शादी को 12 साल हो चुके हैं और इनका एक-दूसरे के लिए प्यार अभी भी देखते ही बनता है। हाल ही में इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल वीडिया पर वायरल हुईं थी। अब शादी के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की गोदभराई की तस्वीरें सामने आईं है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें