बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1. सामने आई अर्जुन के बेटे की पहली फोटो, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने की शेयर अर्जुन रामपाल हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेटे को जन्म...
अर्जुन रामपाल हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन हॉस्पिटल में बेटे और गैब्रिएला से मिलने जाते रहते हैं। सभी अर्जुन के बेटे की फोटो देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसी बीच उनके बेटे की पहली फोटो सामने आ गई है।
प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका का ये बर्थडे बहुत खास था क्योंकि शादी के बाद ये देसी गर्ल का पहला बर्थडे था। इस स्पेशल डे पर प्रियंका ने रेड कलर का हॉट ड्रेस पहना था। दरअसल, निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस पहने डांस कर रही हैं।
पिछले कछ समय से इमरान खान और अवंतिका मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें थी कि इमरान की पत्नी अवंतिका मनमुटाव के बाद उनके घर पर नहीं रह रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों बेटी इमारा के साथ इमरान का घर छोड़ दिया था। इतना ही नहीं दोनों के तलाक लेने तक की खबर सामने आई थी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को फैन्स ने काफी पसंद किया है। दोनों इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान दोनों स्टार्स ने कपिल के साथ खूब मस्ती की।
बॉलीवुड में नसीरूदीन शाह ऐसे ध्रुवतारे की तरह है जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से समानांतर सिनेमा के साथ-साथ व्यावसायिक सिनेमा में भी दर्शको के बीच अपनी खास पहचान बनायी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 20 जुलाई 1950 को जन्म नसीरूद्दीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर और नैनीताल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पूरी की।
एक्टर्स पूजा बत्रा और नवाब शाह हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी दिल्ली में हुई है। अब नवाब शाह ने खुलासा किया है कि उन्होंने पूजा बत्रा को परिवार के सामने प्रपोज किया था।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता चाहते हैं कि वह किसी 'सुशील' लड़के को डेट करें। वहीं सोनाक्षी का कहना है कि बॉलीवुड में ऐसे किसी लड़के को ढूंढना मुश्किल है। सोनाक्षी से जब बॉलीवुड में किसी के साथ डेटिंग करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी 'सुशील' लड़के को डेट करूं मगर बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कोई भी ऐसा नहीं है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और खासकर ट्विटर पर एक हैशटैग ट्रेंड में चल रहा था। इस हैशटैग पर काफी महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही थीं। दरअसल, यह हैशटैग #साड़ीट्विटर था। इस हैशटैग को लेकर कई महिलाओं ने साड़ी पहनकर फोटो शेयर की।
सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। वो है फोटो में खुद को 70-80 साल की उम्र में देखने का। इस ऐप का नाम फेसऐप है जिसमें लोग अपनी कोई भी फोटो डालकर खुद को 70-80 की उम्र का बना सकता है और देख सकता है कि वह इस उम्र में कैसा दिखेगा। इस ट्रेंड का बुखार आजकल बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ा है। हाल ही में सोनम कपूर ने भी अपनी 70 की उम्र वाली तस्वीर साझा की थी जो कि काफी वायरल हुई थी।
10.Salman Khan के साथ ‘दबंग 3’ में रोमांस करती नजर आएंगी महेश मांजरेकर की बेटी, सामने आया महेश का बयान
बॉलीवुड फिल्मकार महेश मांजरेकर की छोटी बेटी फिल्म ‘दबंग 3’ के जरिये डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान इन दिनों सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ‘दबंग 3’ बना रहे हैं। इस फिल्म से महेश की छोटी बेटी सई बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।