बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1. अगर कंगना रनौत बनीं बॉलीवुड की PM तो करीना को देंगी ये मंत्रालय बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हमेशा अपने बयानो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में कंगना अपनी फिल्म...
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हमेशा अपने बयानो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में कंगना अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में पहुंचीं। इस दौरान कंगना ने करीना कपूर खान की काफी तारीफ की और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुा है।
गुरुवार को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था। इस खास मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया जिनमें से एक उनकी सास भी थीं। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने अपनी बहू के इस खास दिन पर बहुत ही क्यूट मैसेज लिखा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, खूबसूरत बर्थडे एक खूबसूरत बर्थडे गर्ल के लिए। आई लव यू...।
टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'संकटमोचन हनुमान' में काम कर चुके बाल कलाकार शिवलेख सिंह की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार 14 वर्षीय शिवलेख सिंह की मौत हो गई, वहीं घटना में उनके माता-पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
ऋतिक रोशन स्टारर 'सुपर 30' को बिहार के बाद अब राजस्थान में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सुपर 30 आनंद कुमार की प्रेरित करने वाली जिंदगी पर आधारित फिल्म है। ये शानदार विल पावर और दृढ़ निश्चय का एक बेहतरीन उदाहरण है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद भी सफलता को हासिल किया जा सकता है। हमें ऐसी फिल्मों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के युवाओं में एजुकेशन की महत्व को लेकर जागरूक करना चाहिए। मैं राजस्थान में इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित करता हूं'।
प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर उन्हें कई सेलेब्स ने बधाई दी, लेकिन एक विश बहुत ही स्पेशल है। दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस ने उनके बर्थडे पर देसी गर्ल की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी दुनिया की रौशनी...मेरा दिल...आई लव यू...हैप्पी बर्थडे।
सुष्मिता सेन भले ही फिल्मों से काफी दिनों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब इन दिनों सुष्मिता अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटी रेने और अलिसा के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी हैं। सुष्मिता ने इस दौरान की एक फोटो भी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने पत्नी हेमा मालिनी ने संसद भवन के बाहर झाड़ू लगाया था। हेमा मालिनी के झाड़ू लगाने पर एक यूजर ने ट्विटर पर धर्मेंद्र से पूछा था कि क्या असल जिंदगी में भी हेमा झाड़ू लगाती हैं जिस पर धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए लिखा था, 'हां फिल्मस में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी। मैंने मगर बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है। मैं झाड़ू में माहिर था। मुझे सफाई बहुत पसंद है।'
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। फैन्स को ये ट्रेलर काफी पसंद आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी तारीफ की है। कुछ घंटो पहले रिलीज हुई इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इससे ही अंदाजा लगा लीजिए कि फिल्म के ट्रेलर को कितना पसंद किया गया है। पढ़ें सोशल मीडिया पर सभी के रिएक्शन्स-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। गुरुवार को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी सिजेरियन हुई है। बता दें कि ग्रैबिएला को कल यानी बुधवार को अस्पताल ले जाया गया था। ग्रैबिएला के पैरेंट्स साउथ अफ्रीका से भारत आ गए हैं।
वर्ल्ड कप 2019 खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ भारत लौट आए हैं। एयरपोर्ट से निकलते हुए दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। हालांकि इस दौरान दोनों काफी गुमसुम और शांत दिख रहे थे। दोनों ना ही एक दूसरे से ज्यादा कुछ बोल रहे थे और ना ही दोनों ने मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने कुछ रिएक्ट किया।