Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़TikTok star Megha Thakur died at 21 in Canada - Entertainment News India

Megha Thakur: टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन, महज 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Megha Thakur passed away: मेघा ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। मेघा भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी।

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSun, 4 Dec 2022 05:42 AM
हमें फॉलो करें

Canadian TikTok star Megha Thakur passed away: टिक टॉक स्टार कहलाने वालीं मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। महज 21 साल की उम्र में ही मेघा ने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मेघा ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। मेघा भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी।

परिवार वालों ने दी जानकारी
सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक के जरिए मशहूर हुईं 21 वर्षीय मेघा ठाकुर का निधन हो गया। यह जानकारी सोशल मीडिया पर उसके माता-पिता ने दी। मेघा ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। वह भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी। मेघा को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

क्या है पोस्ट
सोशल मीडिया पोस्ट में बयान में कहा गया है, “हम भारी मन से यह बता रहे हैं कि हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी, मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 को सुबह अचनाक निधन हो गया।” बता दें कि मेघा ठाकुर के टिकटॉक पर नौ लाख और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा प्रसंशक थे। मेघा ठाकुर का अंतिम संस्कार 29 नवंबर को किया गया। हालांकि पोस्ट में मेघा के निधन की वजह का जिक्र नहीं किया गया है।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें