Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़TikTok sensation Heena is Karisma Kapoor doppelganger fans call it kudrat ka karishma

टिक टॉक पर करिश्मा कपूर की हमशक्ल को देखकर चौंके फैन्स, कहा- कुदरत का करिश्मा

आपने अभी तक कई एक्टर्स के हमशक्ल देखे होंगे, लेकिन हाल ही में करिश्मा कपूर की हमशक्ल को देखेंगे तो आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअशल, टिक टॉक स्टार हिना इन दिनों छाई हुई हैं। हिना हूबहू...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 31 May 2020 11:39 AM
हमें फॉलो करें

आपने अभी तक कई एक्टर्स के हमशक्ल देखे होंगे, लेकिन हाल ही में करिश्मा कपूर की हमशक्ल को देखेंगे तो आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअशल, टिक टॉक स्टार हिना इन दिनों छाई हुई हैं। हिना हूबहू करिश्मा की तरह लगती हैं। हिना के टिक टॉक पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स है।

हिना, करिश्मा के कई डायलॉग्स पर वीडियोज बनाती रहती हैं। 

फैन्स उनके वीडियोज पर कमेंट्स करते हैं, कुदरत का करिश्मा। तो कोई कहता है, यह तो बिल्कुल करिश्मा की तरह लगती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1) on

अब देखते हैं कि करिश्मा को जब उनकी हमशक्ल के बारे में पता चलेगा तो वह कैसे रिएक्ट करती हैं। बता दें कि इन दिनों करिश्मा अपने बच्चों के साथ क्वारंटाइन पर हैं। हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने लॉकडाउन पर कहा था, मैं अपने मम्मी-पापा और बहन करीना को काफी मिस कर रही हूं।

करिश्मा ने कहा था, हम पहले हर दिन मिला करते थे, लेकिन अब इतने दिनों से उन्हें नहीं देखा है। लेकिन इस वक्त घर पर रहना है बेहतर है हम सभी के लिए। 

करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट सीरीज मेंटलहुड में नजर आई थीं। इस सीरीज के जरिए उन्होंने 8 साल बाद एक्टिंग में वापसी की थी। साथ ही यह उनकी पहली वेब सीरीज है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें