टाइगर श्रॉफ ने अपने 'गुरु' ऋतिक रोशन को किया बर्थडे विश, शेयर किया स्पेशल पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश...
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। टाइगर ने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म वॉर से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ''आपका यह साल शानदार हो गुरुजी। आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे।'' टाइगर के इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर ऋतिक रोशन को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।
Hope you have a kickass year ahead guru ji! Wish you the best of health and happiness life has to offer! Happy birthday! @iHrithik 🥳❤️ pic.twitter.com/tOcXToFdDQ
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) January 10, 2021
बता दें कि टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने शिष्य और गुरु की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। यह पहली बार था जब टाइगर और ऋतिक रोशन साथ स्क्रीन शेयर किया था।
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें गणपत, हीरोपंती 2, बागी 4 जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, ऋतिक रोशन के किसी भी फिल्म की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई हैं।