Hindi NewsEntertainment Newsthis was sridevi last tweet before death

दुनिया को अलविदा कहने से पहले ये था श्रीदेवी का आखिरी ट्वीट, देखें

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 25 Feb 2018 01:22 PM
हमें फॉलो करें

दुनिया को अलविदा कहने से पहले ये था श्रीदेवी का आखिरी ट्वीट, देखें

1 / 2

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने गई थीं। बताया जा रहा है कि दुबई में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्डिएक अरेस्ट से बचने के कम चांस होते हैं। बता दें कि श्रीदेवी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। निधन से पहले भी श्रीदेवी ने एक ट्वीट किया था।

दरअसल, श्रीदेवी ने 23 फरवरी को एक डांस वीडियो को रीट्वीट किया था। इस वीडियो में कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्य ने श्रीदेवी को ट्रीब्यूट किया था। श्रीदेवी को ये वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया था।

बता दें कि श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है और सभी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि श्रीदेवी का निधन हो गया है।

श्रीदेवी की 'बेटी' ने अपनी 'मॉम' के निधन पर कही ये बड़ी बातें

श्रीदेवी की जिस वजह से हुई मौत, उससे बचना होता है मुश्किल

आगे की स्लाइड में पढ़ें बोनी कपूर की पहली पत्नी और श्रीदेवी की मौत के बीच ये है अजीब संयोग

 

मोना की तरह श्रीदेवी का भी रहा ये दुर्भाग्य

2 / 2

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की तरह ही श्रीदेवी भी एक मामले में दुर्भाग्य रहीं। दरअसल, जल्द ही श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज होने वाली थी, लेकिन श्रीदेवी अपनी बेटी की ये फिल्म नहीं देख पाईं।

रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की मौत भी उनके बेटे अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' रिलीज होने से पहले हो गई थी।
 

ऐप पर पढ़ें