प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर उनकी सास ने लिखा ऐसा मैसेज, आप भी कहेंगे So Cute...
गुरुवार को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था। इस खास मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया जिनमें से एक उनकी सास भी थीं। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने अपनी बहू के इस खास दिन पर बहुत ही...
गुरुवार को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे था। इस खास मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया जिनमें से एक उनकी सास भी थीं। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने अपनी बहू के इस खास दिन पर बहुत ही क्यूट मैसेज लिखा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, खूबसूरत बर्थडे एक खूबसूरत बर्थडे गर्ल के लिए। आई लव यू...।
प्रियंका और डेनिस की ये फोटो काफी प्यारी है और बता दें कि ये फोटो प्रियंका और निक के हल्दी सेरेमनी की है।
पति निक जोनस ने देसी गर्ल की फोटो शेयर कर लिखा ये रोमांटिक मैसेज...
यंका के पति निक जोनस ने उनके बर्थडे पर देसी गर्ल की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी दुनिया की रौशनी...मेरा दिल...आई लव यू...हैप्पी बर्थडे।
प्रियंका ने इस फोटो में लाइट पिंक शेड की साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि ये बर्थडे प्रियंका के लिए बहुत खास है क्योंकि शादी के बाद ये प्रियंका का पहला बर्थडे है।
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।