Tejas OTT release: नए साल की शुरुआत में देख पाएंगे कंगना रनौत की 'तेजस', नोट कर लें तारीख

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

कंगना रनौत की फिल्म तेजस को ओटीटी पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। मंगलवार को फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया। इसे नए साल पर ही रिलीज किया जाएगा। जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म।

Tejas OTT release: नए साल की शुरुआत में देख पाएंगे कंगना रनौत की 'तेजस', नोट कर लें तारीख

फिल्म 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कंगना रनौत ने इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर तेजस गिल की भूमिका की। कंगना लंबे समय बाद स्क्रीन पर दिखी थीं लेकिन फिल्म को दर्शकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। 'तेजस' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस को उम्मीद है कि ओटीटी पर यह पसंद की जाएगी। कई बार भले ही लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने ना पहुंचे लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही हफ्तों तक ट्रेडिंग में बनी रहती है। 

ओटीटी रिलीज पर बोलीं कंगना
'तेजस' को नए साल पर ही देख पाएंगे। मंगलवार को ऐलान किया गया कि जी 5 पर फिल्म 5 जनवरी से स्ट्रीमिंग की जाएगी। फिल्म के ओटीटी प्रीमियर पर कंगना ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'तेजस के जरिए हमारा उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना था बल्कि सशस्त्र बलों के जुनून और त्याग को भी दिखाना था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस पावरफुल कहानी को पसंद करेंगे और असल जिंदगी के नायकों की जिंदगी से प्रेरणा लेंगे। एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तेजस तैयार है।'

डायरेक्टर ने की कंगना की तारीफ
फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा ने कहा, 'तेजस प्यार और मेहनत से बनी है। मुझे अपने निर्देशन की पहली फिल्म पर गर्व है। इस पर गहन रिसर्च से लेकर ग्राफ्ट की बारिकियों तक जुनून है। कंगना की परफॉर्मेंस परफेक्शन से कम नहीं है। उन्होंने इस किरदार को जीवंत कर दिया है। इसके अलावा रॉनी स्क्रूवॉाला के साथ फिल्म बनाना प्रीविलेज है। हम तेजस के जी 5 पर रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।'

'तेजस' इस साल की बड़ी फ्लॉप में से एक है। इसका बजट करीब 60 करोड़ रुपये है जबकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.2 करोड़ की कमाई की थी। अन्य कलाकारों में अंसुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशक नायर हैं।

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।