तसलीमा नसरीन के 'रेडीमेड बेबी' ट्वीट पर भड़के प्रियंका-निक के फैन्स, अब दी ये सफाई...
लोकप्रिय राइटर तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाओं के बारे में कई ट्वीट करके एक नई बहस शुरू कर दी है। तसलीमा का ये रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा के हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनने के...

इस खबर को सुनें
लोकप्रिय राइटर तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाओं के बारे में कई ट्वीट करके एक नई बहस शुरू कर दी है। तसलीमा का ये रिएक्शन प्रियंका चोपड़ा के हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनने के ऐलान के बाद आया है। सोशल मीडिया पर एक धड़ा जहां तसलीमा का समर्थन कर रहा है वहीं प्रियंका चोपड़ा के ढेरों फैंस ने उल्टा तसलीमा नसरीन को इसके लिए ट्रोल कर दिया है। चलिए समझते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।
कैसे शुरू हुई ये पूरी बहस?
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सरोगेसी से मां बनने का ऐलान किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं मिलने लगीं और दूसरी तरफ तमाम लोगों ने इसके खिलाफ प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस और उनके विरोधियों के बीच तगड़ी बहस छिड़ गई और इसी बीच तसलीमा ने भी कई ट्वीट सरोगेसी के विरोध में कर दिए।
How do those mothers feel when they get their readymade babies through surrogacy? Do they have the same feelings for the babies like the mothers who give birth to the babies?
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
Surrogacy is possible because there are poor women. Rich people always want the existence of poverty in the society for their own interests. If you badly need to raise a child, adopt a homeless one. Children must inherit your traits---it is just a selfish narcissistic ego.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
I won't accept surrogacy until rich women become surrogate mom.I won't accept burqa until men wear it out of love.I won't accept prostitution until male prostitutions r built & men wait for female customers.Otherwise surrogacy,burqa,prostitution r just exploitation of women& poor
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
My surrogacy tweets are about my different opinions on surrogacy. Nothing to do with Priyanka-Nick. I love the couple.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 23, 2022
तसलीमा ने ट्वीट पर मच गया बवाल
तसलीमा नसरीन ने ट्विटर पर लिखा, 'सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिलाएं कैसा महसूस करती हैं जब उन्हें उनके रेडीमेड बच्चे मिलते हैं? क्या उन्हें उन बच्चों के प्रति वैसी ही फीलिंग आती है जैसी किसी मां को अपने बच्चे को जन्म देने के बाद आती है?' तसलीमा ने लिखा, 'दुनिया में गरीब महिलाओं के होने की वजह से सरोगेसी संभव है।'
सरोगेसी मॉम को लेकर तसलीमा ने लिखी ये बात
उन्होंने लिखा, 'अमीर लोग हमेशा अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी का अस्तित्व चाहते हैं। अगर आपमें वाकई एक बच्चे को पालने की इतनी प्रबल इच्छा है तो किसी बेघर बच्चे को गोद ले लीजिए। बच्चों में आपके पैतृक गुण होने चाहिए - ये सिर्फ आपके अहंकार है और कुछ नहीं।' तसलीमा ने लिखा, 'मैं तब तक सरोगेसी को स्वीकार नहीं करूंगी जब तक कि अमीर महिलाएं सरोगेट मॉम नहीं बन जातीं।'
Your word readymade makes lots of uneasiness for those mother or parents who adopt a baby from orphanage.
— Anuj Gupta (@Anuj_tweet) January 22, 2022
Motherhood is same only way has been changed.
The cute little child is so radiating that it falls everyboyd fall in love, be it biological mother or a surrogate or even father or anybody in society
— Atul Grover (@iatulgrover) January 22, 2022
As per this logic the fathers can never be connected with their kids, because they never experience the birth, but they still feel fathers and are as connected and attached as a parent should be. Extremely unexpected and insensitive comment .
— Radz Talking (@throwball) January 22, 2022
It's extremely insensitive and outrageous to use the terminology "Readymade". Kindly apologise or I would have no remorse to slap legal notice to you.
— Kanishk Gupta (He/Him) (@kanishk35865088) January 22, 2022
Mam please educate yourself about surrogacy. Then comment
— star 🌟🇮🇳 (@Dolu31357035) January 22, 2022
Don't embrace us
Before making any Comment on motherhood one must not forget that yashoda never delivered Krishna.
— Sukti (@PratibhaSukti19) January 22, 2022
ट्रोलिंग के बाद अब सफाई में लिखी ये बात
तसलीमा ने हालांकि कहीं पर भी प्रियंका चोपड़ा का नाम नहीं लिखा लेकिन इन ट्वीट्स के बाद एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें जोरदार तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। तसलीमा के बयान के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट आने लगे और फिर तसलीमा ने लिखा, 'सरोगेसी को लेकर मेरे ट्वीट इसे लेकर मेरे विचार और ओपिनियन हैं। इसका प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से कोई लेना देना नहीं है। मुझे वो कपल बहुत पसंद है।'