Hindi NewsEntertainment NewsTaimur One Picture Price Is <span class='webrupee'>₹</span>1500 Revealed Saif Ali Khan In Koffee With Karan 6

तैमूर की एक फोटो की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, सैफ अली खान ने किया खुलासा

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। छोटी सी उम्र में ही तैमूर स्टार बन चुके हैं और उनकी कोई भी लेटेस्ट फोटो या वीडियो मिनिटों में ही सोशल...

तैमूर की एक फोटो की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, सैफ अली खान ने किया खुलासा
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 18 Nov 2018 10:49 PM
हमें फॉलो करें

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। छोटी सी उम्र में ही तैमूर स्टार बन चुके हैं और उनकी कोई भी लेटेस्ट फोटो या वीडियो मिनिटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तैमूर की एक फोटो की कीमत क्या होगी। जी हां, जिस तरह से स्टार्स की फोटो की कीमत होती है उसी तरह तैमूर की फोटोज के लिए भी लोगों को पैसे देने पड़ते हैं। इस बात का खुलासा खुद तैमूर के अब्बा सैफ अली खान ने किया है।

ससुराल पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने फोटोग्राफर्स से की ऐसी डिमांड, VIDEO हुआ वायरल

1 फोटो के लिए देने पड़ते हैं 1500 रूपए... 
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सैफ अली खान ने बताया कि तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। सैफ के मुताबिक उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी है। बकौल सैफ जब उन्हें तैमूर की एक तस्वीर का रेट पता चला था तो वो खुद भी हैरान रह गए थे। 

VIDEO: सौतेली बहन सारा को इस नाम से बुलाते हैं तैमूर अली खान, सुनकर आएगी हंसी

तैमूर से कराना चाहते हैं नैपी ऐड...
कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने मजाक में यह बात कही थी कि अगर उन्हें तैमूर अली खान के माध्यम से अच्छा रुपये कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। सैफ ने बताया था कि, उनकी फिल्मों को प्रोड्यूसर मजाक में उनसे कहते हैं कि क्या हम लोग तैमूर को फिल्म में दिखा सकते हैं। सैफ ने तो ये भी कहा था कि अगर किसी के पास कोई अच्छा नैपी ऐड हो तो तैमूर को कास्ट कर सकते हैं। हालांकि तैमूर की क्यूटनेस से रुपये कमाने पर करीना कपूर खान अपने पति से उलट सोचती हैं। सैफ के अनुसार, जब उन्होंने यह बात मजकिया तरीके से करीना को कही तो उन्होंने कहा था कि तुम इतने भी चीप न बनो।

बता दें कि कॉफी विद करण पर सैफ अली खान के साथ उनकी बेटी सारा अली खान भी पहुंची थीं। सारा अली खान जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'सिम्बा' साल 2018 के अंत में रिलीज होगी, जिसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें