कोरोना वायरस के चलते इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री ठप पड़ी हुई है। ऐसे में सेलेब्स घर पर परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वैसे सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर कर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर की एक क्यूट फोटो शेयर की है।
इस फोटो में तैमूर पिता सैफ के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में सैफ चटाई पर लेटे आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं और तैमूर उनकी पीठ पर लेटे हुए हैं। तस्वीर में सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग साफ नजर रही हैं। करीना ने इन दोनों फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, सैफ ने कहा कि मैं हमेशा तुम्हें सपोर्ट करूंगा। टिम ने इस बात को सच मान लिया।
भोजपुरी सिनेमा को झटकाः ‘रिंकिया के पापा’ के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन, रानी चटर्जी-काजल राघवानी ने जताया दुख
सैफ और तैमूर की इन फोटोज को बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ दिन पहले करीना ने सैफ और तैमूर की एक फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों दीवार पर पेटिंग कर रहे थे। सैफ के साथ साथ तैमूर भी अपने हाथ में ब्रश लिए हुए घर की दीवारों पर कलर लगा रहे थे।
जब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कहा था- I LOVE YOU, वायरल हो रहा वीडियो
करीना के वर्क फ्रंट की बात करें वह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म से करीना और आमिर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यह हॉलीवुड फिल्म फोरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है।