Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Taimur Ali Khan: Wish For Christman Cake: And Hulk Cake: From Kareena Kapoor Khan: And Saif Ali Khan:

तैमूर ने की अपने बर्थडे पर एक ‘खास’ चीज की फरमाइश, करीना कपूर ने खोला राज

बॉलीवुड में स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर तैमूर अली खान का बर्थडे आने वाला है। इनका जन्मदिन 20 दिसंबर को होता है। तैमूर इस साल तीन साल के पूरे हो जाएंगे। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 14 Dec 2019 01:50 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड में स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर तैमूर अली खान का बर्थडे आने वाला है। इनका जन्मदिन 20 दिसंबर को होता है। तैमूर इस साल तीन साल के पूरे हो जाएंगे। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर चर्चा में बने रहते हैं। अपने नटखट अंदाज और क्यूट हरकतों के कारण सभी के फेवरेट भी बन चुके हैं। इनकी अभी से ही फैन फॉलोइंग कमाल की है। करीना कपूर खान ने एक इवेंट के दौरान तैमूर की बर्थडे फरमाइश पर खुलकर बात की है। 

करीना ने बताया है कि तैमूर ने खास केक का ऑर्डर दिया है। एक सैंटा केक और एक हल्क केक की उन्होंने फरमाइश की है। जब करीना से पूछा गया कि दो केक किस लिए तो उन्होंने कहा, आखिरकार वो कपूर हैं। करीना ने आगे बताया कि तैमूर का बर्थडे इस साल मुंबई में ही सेलिब्रेट किया जाएगा। उनके 20 के करीब दोस्त और परिवार के लोग शामिल रहेंगे। 

अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ के प्रमोशन में व्यस्त रहने के कारण तैमूर का जन्मदिन करीना मुंबई में ही मनाएंगी। इस बहाने उन्हें परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का भी मौका मिल जाएगा। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें