तैमूर के लिए करीना कपूर रहती है कितनी फिक्रमंद? Video में आया नजर
करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि वह भूखा है और करीना अच्छी मां नहीं है लेकिन...
करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि वह भूखा है और करीना अच्छी मां नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है। करीना कपूर उनका काफी ध्यान रखती हैं। कुछ ऐसा ही हाल के एक वीडियो में नजर आया जिसमें तैमूर मच्छरों से बचने के लिए पैच लगाए नजर आए।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तैमूर बांद्रा में अपनी नैनी के साथ अलग ही अंदाज में नजर आए लेकिन एक चीज ने सभी का ध्यान खींचा।
ब्लू कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स में तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। वह गाड़ी से अपनी नैनी के साथ उतरे और आगे चले गए। उनकी बैक पर मच्छरों से बचने के लिए पैच लगा हुआ था।
तैमूर के खाने को लेकर करीना को किया ट्रोल तो बेबो ने दिया ये करारा जवाब
हाल में ही करीना कपूर अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' पर पहुंचीं जिसमें उन्होंने अपने कुछ ट्रोल का जवाब भी दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि वह भूखा है और करीना अच्छी मां नहीं है। करीना ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'लेकिन वो भूखा नहीं है। वास्तव में, मुझे लगता है वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मुझे तो वो मोटा लग रहा है।'
करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई। करीना ने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उनके 2 साल के बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं। उन्होंने शो में कहा, 'मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो...आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है। कई बार वे अपनी सीमा को लांघ देते हैं..खासकर जब तैमूर की बात आती है। वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?...मीडिया लगातार उसका पीछा कर रहा है। कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?'
(फोटो और वीडियो क्रेडिट - वायरल भयानी)