Hindi NewsEntertainment Newstaimur ali khan feeds a cow video got viral

Video: गायों को चारा खिलाते हुए काफी खुश दिखे सैफ-करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाबजादे तैमूर अली खान का एक लेटेस्ट वीडिया सामने आया है। इस वीडिया में छोटे नवाब गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर काफी खुश नजर आ रहे हैं।...

Video: गायों को चारा खिलाते हुए काफी खुश दिखे सैफ-करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 21 Nov 2018 06:22 PM
हमें फॉलो करें

सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाबजादे तैमूर अली खान का एक लेटेस्ट वीडिया सामने आया है। इस वीडिया में छोटे नवाब गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर खुश हैं। 

तैमूर का यह क्यूट वीडियो आपका दिल जीत लेगा। मीडिया के अनुसार तैमूर आज मुबंई में अपने घर के नजदीक किसी आश्रम में गए। जहां वह गायों को देखकर काफी खुश हो गए। उनके इस उतावलेपन को उनके बॉडीगार्ड समझ लेते हैं और तैमूर को गोद में लेके गायों को चारा डालने लगते हैं। तैमूर भी उन्हें चारा खिलाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

अगर तैमूर की पॉप्युलैरिटी की बात करें तो वह अपने पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। जबसे तैमूर का जन्म हुआ है, वह लगातार हेडलाइन्स में बने रहते हैं। केरल में तो तैमूर के लिए दीवानगी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है जहां दुकानों पर तैमूर जैसी डॉल्स भी आ गई हैं। 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आपको बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान एक चैट शो में तैमूर की पॉपुलैरिटी के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनके बेटे की एक तस्वीर की कीमत कई पॉप्युलर सुपर स्टार्स की तस्वीर से ज्यादा है। 

A post shared by Ashish Kaushik (@iashishkaushik) on

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें