Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़taimur ali khan cute smile catch by camera persons goes viral

PHOTOS: कैमरा देखते ही तैमूर देने लगे पोज, चेहरे पर आ गई Cute स्माइल

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के लिटील नवाब तैमूर कैमरे से कुछ ज्यादा ही रूबरू हो गए हैं। आए दिन फोटोग्राफर्स को पोज देने वाले तैमूर अब कैमरा देखकर खुद ही मुस्कुरा देते हैं या यूं कह लें कि...

PHOTOS: कैमरा देखते ही तैमूर देने लगे पोज, चेहरे पर आ गई Cute स्माइल
लाइव हिन्दुस्तान टीम मुंबईThu, 23 Aug 2018 02:37 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के लिटील नवाब तैमूर कैमरे से कुछ ज्यादा ही रूबरू हो गए हैं। आए दिन फोटोग्राफर्स को पोज देने वाले तैमूर अब कैमरा देखकर खुद ही मुस्कुरा देते हैं या यूं कह लें कि तैमूर अब पोज देने में एक्सपर्ट हो गए हैं। तैमूर ने इन दिनों प्ले स्कूल जाना शुरू कर दिया और इस कारण वो घर से अंदर और बाहर जाते हुए नजर आ ही जाते हैं। तैमूर ज्यादातर अपनी नैनी के साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में फोटोजर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें तैमूर नैनी के साथ गाड़ी से उतरते हैं। दूर खड़े कैमरापर्सन जैसे ही तैमूर को आवाज लगाते हैं, वो खिल-खिलाकर हंसने लग जाते हैं। तैमूर की ये क्यूट स्माइल देखकर फोटोग्राफर्स ने जरा भी समय नहीं लगाया और एकदम से कई पोज अपने कैमरे में कैद कर लिए। वैसे बता दें कि तैमूर का रोज एक नया पोज और वीडियो फैंस का दिन बनाने के लिए काफी होता है। 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें