Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Taimur Ali Khan cant stop laughing as he sees himself in a mirror

ऐसा क्या: आखिर क्यों कार की तरफ यूं उछल पड़े तैमूर, जानकर हो जाएंगे है

बीते रोज करीना कपूर खान अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनकी गोद में तैमूर आराम से बैठे हुए थे और कैमरा मैन्स को देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे थे।

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 22 Nov 2017 05:33 PM
हमें फॉलो करें

जब कार की तरफ यूं उछले तैमूर

1 / 2

बीते रोज करीना कपूर खान अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनकी गोद में तैमूर आराम से बैठे हुए थे और कैमरा मैन्स को देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे थे। लेकिन हर कोई उस वक्त हैरान रह गया जब तैमूर पास खड़ी कार की तरफ देखकर एकदम से उछल पड़े और खिलखिलाकर हंसने लगे। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि तैमूर किसी खास शख्स को देखकर हंस रहे थे तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्योंकि, वो तो खुद पर ही हंस रहे थे।

Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor, car,

जब कार में देखी अपनी परछाई...
जी हां, तैमूर कार में अपनी परछाई को देखकर हंस रहे थे। जैसा कि बच्चे अक्सर करते हैं। खुद को कार के शीशे में देखकर तैमूर लगातार खिलखिलाते रहे। उनका ये क्यूट अंदाज देखकर वहां मौजूद हर शख्स मुस्कुराने लगा।

 

My laddoo ❤😋

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

कैमरा पर्सन्स को दिखाई जीभ...
इस दौरान तैमूर कभी अंगूठा चूसते दिखे तो कभी जीभ निकालते नजर आए। करीना यहां चैक शर्ट, डेनिम और बूट्स में काफी सेक्सी लग रही थीं। वहीं तैमूर ने ग्रे और व्हाइट रंग के कपड़े पहने रखे थे। 

 

"I know I am the cutest" 🙋❤✨

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

  
बता दें कि तैमूर अगले महीने एक साल का हो जाएंगे। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब तैमूर अपने जन्म से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। शुरुआत में उनके नाम को लेकर खूब विवाद हुआ, लेकिन अब वह सिर्फ और सिर्फ अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर हैं। 

आगे पढ़िए 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान फिर घायल हुईं कंगना रनौत, दूसरी बार लगी चोट...

Omg: ऋषि कपूर ने उड़ाया प्रेग्नेंट लेडी का मजाक, गुस्साए यूजर्स बोले- कभी करीना के बेबी बंप पर...

Bigg Boss: अर्शी खान ने बोले ये 5 झूठ, मां-बाप ने ही खोल दी पोल कहा-'पब्लिसिटी के लिए बदनाम'...

फिर घायल हुईं कंगना

2 / 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'मणिकर्णिका' उनके लिए अनलकी साबित हो रही है। क्योंकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान वो दूसरी बार बुरी तरह से घायल हो गई हैं। जी हां, उनके पांव में चोट आई हैं। जिसके बाद वो बुधवार सुबह मुंबई रवाना हो गई। ताकि किसी बड़े डॉक्टर से अच्छे से अच्छा इलाज करवा सकें।

Bigg Boss: अर्शी खान ने बोले ये 5 झूठ, मां-बाप ने ही खोल दी पोल कहा-'पब्लिसिटी के लिए बदनाम'...

ऐसे लगी चोट, जोधपुर के किले में हो रही थी शूटिंग...
फिल्म की जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में चल रही थी। जहां कल देर रात कंगना अचानक शूटिंग के दौरान गिर गईं और पैर में चोट लगा बैठी। दरअसल, एक स्टंट सीन के लिए वह काफी ऊंचाई से कूदी। उनका पैर गलत जगह पड़ा और पांव में चोट आ गई।

WOW! 20 साल बाद वापस लौट रही है titanic, ट्रेलर हुआ रिलीज...देखें

हादसे के तुरंत बाद कंगना रनौत को जोधपुर के गोयल अस्पताल में चैकअप करवाया गया। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कंगना का इलाज कराया गया था। जिसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

ऐप पर पढ़ें