करीना-सैफ के फोटोशूट में बेटे तैमूर अली खान ने की ये मदद, वीडियो देखकर दीपिका-आलिया भी चौंक गईं
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर किड्स में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। तैमूर को आपने अभी तक स्कूल जाते हुए या खेलते हुए देखा...
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर किड्स में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। तैमूर को आपने अभी तक स्कूल जाते हुए या खेलते हुए देखा होगा, लेकिन हाल ही में तैमूर कुछ ऐसा करता नजर आए जो आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ शूट पर हैं और एक स्टाइलिस्ट के साथ ब्लोअर पकड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है तैमूर अपने मम्मी-पापा के फोटोशूट में मदद कर रहे हैं।
तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स तैमूर की क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं दिख रहे। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी तैमूर की इस क्यूटनेस पर प्यार बरपा रही हैं।
इससे पहले करीना-सैफ के लिए तैमूर ने बनाया था केक...
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब सैफ से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी तैमूर के लिए कुकिंग की है, तो सैफ ने बताया कि असल में तैमूर ने उनके और करीना का लिए एक केक बेक किया था।
तैमूर अली खान निभाएंगे परिवार की परंपरा...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर पटौदी परिवार की बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करने की परंपरा को निभाने वाले हैं।
एक वेबसाइट के मुताबिक सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने इंग्लैंड से पढ़ाई की थी। इसके बाद सैफ और उनकी बहनों ने भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उसी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद सारा और इब्राहिम ने भी इंग्लैंड के इसी स्कूल में पढ़ाई पूरी की और अब माना जा रहा है कि तैमूर भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने वाले हैं।
खबरें हैं कि करीना, तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं क्योंकि वह तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन से परेशान हैं। हालांकि, सैफ अभी तैमूर के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं जो वह सारा और इब्राहिम के साथ नहीं कर पाए थे।