तारक मेहता का उल्टा चश्मा: सुनैना फौजदार ने नेहा मेहता को किया रिप्लेस, एक्ट्रेस ने शुरू की शो की शूटिंग

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के पॉप्युलर शो में से एक है। इस शो और इसके कलाकारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। पिछले कुछ समय से सीरियल के दो कलाकारों गुरुचरण सिंह और नेहा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: सुनैना फौजदार ने नेहा मेहता को किया रिप्लेस, एक्ट्रेस ने शुरू की शो की शूटिंग

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के पॉप्युलर शो में से एक है। इस शो और इसके कलाकारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। पिछले कुछ समय से सीरियल के दो कलाकारों गुरुचरण सिंह और नेहा मेहता के शो छोड़ने की खबरों की चर्चा है। हाल ही में कंफर्म हुआ है कि एक्टर बलविंदर सिंह सूरी, गुरुचरण सिंह की जगह लेने वाले हैं। वहीं, अब मेकर्स को एक्ट्रेस नेहा मेहता का भी रिप्लेसमेंट मिल गया है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस सुनैना फौजदार शो में नेहा मेहता को रिप्लेस करेंगी। एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने बताया कि नेहा मेहता शो छोड़ चुकी हैं। हालांकि, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन अब नेहा मेहता की जगह सुनैना फौजदार लेंगी। वह शो में सैलेश लोढ़ा की पत्नी अंजली की भूमिका में दिखेंगी।

सलमान खान ने परिवार के साथ मिलकर उतारी भगवान गणेश की आरती, सामने आया वीडियो

बताया जा रहा है कि सुनैना 23 अगस्त से शो की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। सुनैना संतान, लेफ्ट राइट लेफ्ट, लागी तुझसे लगन, कुबूल है, एक रिश्ता साझेदारी का, बेलन वाली बहू जैसे सफल टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। दूसरी तरफ, बलविंदर सिंह सूरी ने भी शो की शूटिंग शुरू कर दी है। बलविंदर सिंह, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिल तो पागल है' में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इस फिल्म में बलविंदर सिंह ने उनके दोस्त का रोल अदा किया था।

 

 

सुशांत का शव देखने मॉर्चरी गई थीं रिया चक्रवर्ती, रवि किशन बोले- मैं बहुत शॉक्ड हूं, उन्हें इजाजत किसने दी

इसके अलावा उन्हें 'धमाल', 'साजन चले ससुराल' और 'वो लोफर' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब गुरुचरण सोढ़ी ने शो को अलविदा कहा है, इसके पहले वह 2008-2013 तक शो में थे। बाद में उन्होंने शो से विदाई ले ली थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सोढ़ी ने वापसी कर ली थी।

Kamta Prasad

लेखक के बारे में

Kamta Prasad
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़तारक मेहता का उल्टा चश्मा: सुनैना फौजदार ने नेहा मेहता को किया रिप्लेस