‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी को आ रही है ट्रेकिंग की याद, शेयर किया डांस करते हुए का थ्रोबैक वीडियो
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी ए.के.ए. मुनमुन दत्ता को शो से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। शो में यह बबीता जी का किरदार निभाती हैं और इनकी जेठालाल संग दोस्ती दर्शकों को खूब...
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी ए.के.ए. मुनमुन दत्ता को शो से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। शो में यह बबीता जी का किरदार निभाती हैं और इनकी जेठालाल संग दोस्ती दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है। दिलीप जोशी ए.के.ए. जेठालाल भी बबीता जी से हेल्दी फ्लर्ट मारते नजर आते हैं। बबीता जी के पास रहने का बहाना ढूंढते रहते हैं। दर्शक भी दोनों के इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बबिता जी को घूमना बहुत पसंद है। सोशल मीडिया पर वह अकसर अपनी ट्रेवलिंग फोटोज़ शेयर करती हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया, जो कि माउंट किलिमंजारो की ट्रेकिंग करते हुए का है। इसमें वह बाकी के साथियों के साथ डांस करती भी नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता पिछले साल ईस्ट अफ्रीका गई थीं।
मुनमुन वीडियो शेयर करते हुए लिखती हैं कि किलिमंजारो की याद आ रही है। पिछले साल, इस समय मैं अपने पहले ट्रेक पर गई थी। यह एक ऐसी चीज थी जिसके बारे में मैं हमेशा सपने देखा करती थी। पूरी तो नहीं कर पाई लेकिन मुझे खुद पर गर्व है, इसलिए क्योंकि मैंने कम से कम कुछ अलग करने का तो सोचा। ट्रेवल किया और खुद को चैलेंज भी किया। वापस आई तो ढेर सारी खूबसूरत यादें लेकर। किलिमंजारो पर जाना मेरा अभी-भी सपना ही है। और मुझे यकीन है कि मैं एक बार फिर यहां जाऊंगी।
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता इस ट्रेक को इसलिए पूरा नहीं कर पाई थीं क्योंकि उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। अंधेरे और ऊंचाई के कारण उनके साथ ऐसा हुआ था। मुनमुन को ऊंचाई से डर लगता है। मुनमुन दत्ता अभी तक 35-40 देश घूम चुकी हैं। मुनमुन को घूमना बहुत पसंद है।
बताते चलें कि फिल्म और टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद है। ऐसे में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नए एपिसोड्स भी टेलिकास्ट नहीं हो रहे हैं। सभी सेलेब्स अपने घर पर परिवार संग समय बिता रहे हैं। फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे कब अपने फेवरेट कॉमेडी शो को दोबारा एंजॉय कर पाएंगे।