फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsSwara Bhasker gave birth to a daughter also revealed the name by sharing pictures

स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, तस्वीरें शेयर कर बताया बेटी का अनूठा नाम

अभिनेत्री स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। उन्होंने इसी साल राजनेता फहद अहमद के साथ शादी रचाई थी। स्वरा ने पति और बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर कींं। उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।

स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, तस्वीरें शेयर कर बताया बेटी का अनूठा नाम
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 25 Sep 2023 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। उनके घर नन्ही परी आई है। 23 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। स्वरा ने बेटी के साथ की कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उनके पति फहद अहमद भी नजर आ रहे हैं। दोनों बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ तस्वीरें अस्पताल से भी हैं। इसके साथ स्वरा ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया। स्वरा ने फहद के साथ इस साल जनवरी में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद स्वरा ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

लोगों के प्यार के लिए जताया आभार
बेटी के जन्म पर स्वरा ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची का नाम राबिया है। सभी के प्यार के लिए उन्होंने धन्यवाद कहा है। स्वरा लिखती हैं, एक प्रार्थना सुन ली गई, 'आशीर्वाद दिया गया, गीत गुनगुनाने लगे, एक रहस्यमयी सच्चाई... हमारी बेटी राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभार और दिल से खुश हूं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह बिल्कुल नई दुनिया है।' 

बेटी पर लुटाया प्यार
स्वरा ने कुल 5 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह बच्ची को गोद में संभाल रही हैं। फहद उनकी तरफ देख रहे हैं। दूसरी में वह अस्पताल के बेड पर हैं और बेटी को निहार रही हैं। एक अन्य में स्वरा बच्ची को गोद में लिए लेटी हुई हैं। अगली तस्वीर में फहद बेटी को गोद में लेकर कुर्सी पर बैठे हैं।

सेलेब्स ने दी बधाइयां
स्वरा के पोस्ट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दीं। नीना गुप्ता ने लिखा, 'बधाई।' जीशान अय्यूब लिखते हैं, 'बहुत बहुत बहुत ज्यादा मुबारकबाद।' फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने कमेंट किया, 'तुम दोनों को बहुत बधाई।' उनके अलावा तिलोतमा शोम, टिस्का चोपड़ा, फराह खान अली ने भी कमेंट कर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

आंदोलन में पहली बार हुई थी मुलाकात
स्वरा और फहद ने जून 2023 में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। कुछ दिनों पहले फहद ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर स्वरा को सरप्राइज बेबी शावर दिया। स्वरा और फहद की मुलाकात जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) आंदोलन के दौरान हुई थी। उसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें