फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsSwara Bhasker Fahad Ahmad Marriage Actress Mom Want filmy suhaagraat

स्वरा भास्कर ने दिखाई फूलों की सेज, बोलीं- मां करवाना चाहती हैं फिल्मी सुहागरात

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही फहद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। परिवार वाले उनकी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस ने सुहागरात के लिए सजी सेज का फोटो शेयर किया है।

स्वरा भास्कर ने दिखाई फूलों की सेज, बोलीं- मां करवाना चाहती हैं फिल्मी सुहागरात
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 03 Mar 2023 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें, अभिनेत्री ने फहद अहमद संग कोर्ट मैरीज कर ली है। हालांकि, अब अभिनेत्री पूरे रीति रिवाज के साथ फहद अहमद संग शादी करने वाली हैं। यही कारण है कि इन दिनों दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त है। एक्ट्रेस भी अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपनी शादी की तैयारियों के बारे में अपडेट दे रही हैं। तैयारियों की तस्वीरों के बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरीज पर फूलों से सजी सेज की भी फोटो शेयर कर दी थी।

फूलों से सजा था बेड
अभिनेत्री ने सुहागरात के लिए सजी सेज की तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में स्वरा भास्कर का रूम और उनका बेड फूलों से सजा हुआ दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मां इस बात का पूरा ख्याल रख रही है कि मेरी सुहागरात फिल्मी हो।' अभिनेत्री के अलावा, होम डेकोर स्टाइलिस्ट प्रियंका यादव ने भी कथित तौर पर स्वरा भास्कर के रूम की तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दी थी।

कैसे हुई थी मुलाकात?
बता दें, स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुलाकात साल 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 6 जनवरी के दिन कोर्ट मैरिज के लिए अपने पेपर्स जमा कर दिए थे। हालांकि, इस दौरान स्वरा भास्कर ने किसी को भी अपने इस रिश्ते की कानोंकान खबर नहीं होने दी थी। उन्होंने, कोर्ट मैरिज करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें