सुशांत सिंह राजपूत करना चाहते हैं रिया चक्रवर्ती से शादी! जानें रिया का जवाब
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड टाउन की चर्चित जोड़ियों में आती है। आए भी क्यूं न आखिर दोनों रिलेशनशिप में जो हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में...
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड टाउन की चर्चित जोड़ियों में आती है। आए भी क्यूं न आखिर दोनों रिलेशनशिप में जो हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रिया और मेरे बारे में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से शादी करना चाहते हैं।
सुशांत सिंह ने मुबंई मिरर को दिए इंटरव्यू में कुबूल किया है कि वे रिया और अपने रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। लेकिन रिया का इस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह, रिया के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं।
आपको बता दें रिया से पहले सुशांत सिंह, मणिकर्णिका एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शुरू हुए इस रिलेशनशिप ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
काम की बात करें तो सुशांत आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन्स में काफी व्यस्त हैं। ये फिल्म 6 सितंबर को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।