Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sushant singh rajput sister shweta singh kriti share actor billboard in california

भारत में ही नहीं अमेरिका में भी हो रही सुशांत को न्याय दिलाने की मांग, बहन ने शेयर किया वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड करके एक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। सुशांत की फैन्स की दीवानगी अमेरिका में भी देखने को मिली। सुशांत की...

भारत में ही नहीं अमेरिका में भी हो रही सुशांत को न्याय दिलाने की मांग, बहन ने शेयर किया वीडियो
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 8 Aug 2020 09:45 AM
हमें फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड करके एक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। सुशांत की फैन्स की दीवानगी अमेरिका में भी देखने को मिली। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने एक बिलबोर्ड की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें इसी हैशटैग के जरिए एक्टर के लिए न्याय की मांग की है। ये बिलबोर्ड कैलिफोर्निया में लगा है।

श्वेता ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'कैलिफोर्निया में भाई का बिलबोर्ड। यह द ग्रेड मॉल पार्कवे से बाहर निकलने के ठीक 880 उत्तर की ओर है। यह एक वर्ल्ड वाइड आंदोलन है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

सुशांत की बहन श्वेता ने एक और पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने सुशांत के लिए न्याय की मांग की थी। श्वेता हाथ में एक पेपर जैसा लिए नजर आईं जिसमें लिखा था, हम जीतेंगे, लव यू भाई, ईश्वर हमारे साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

बहनें बाहर खड़ी थीं, रिया ने नहीं मिलने दिया था

पुलिस सूत्रों की मानें तो सुशांत के एक कर्मी ने बताया कि एक बार सुशांत की दो बहनें उनके परेशान रहने की खबर सुनकर उनसे मिलने पहुंची थीं। बहनों ने सुशांत को मैसेज किया- हमलोग तुम्हारे घर के नीचे हैं। मिलना चाहते हैं। हमारे साथ तुम्हारा पुराना कुक भी है। इसके तुरंत बाद जवाब आया-आज नहीं मिल सकते। उस रोज करीब एक घंटे तक दोनों बहनें नीचे खड़ी रहीं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि सुशांत की बहनों को जवाब और किसी ने नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती ने दिया था। उस वक्त सुशांत दवा खाने के बाद सोये हुए थे। रिया नहीं चाहती थी कि वे अपनी बहनों से मिलें।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें