Hindi NewsEntertainment NewsSushant Singh Rajput: Rhea Chakraborty: Trouble Relationship: Both Their Families: Were Not In Good Terms:

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप में आ चुकी थी दरार, दोनों के परिवार के बीच भी बढ़ रहा था तनाव

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस पेचीदा होता जा रहा है। 14 जून की सुबह एक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग उठ रही...

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप में आ चुकी थी दरार, दोनों के परिवार के बीच भी बढ़ रहा था तनाव
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 3 Aug 2020 04:08 PM
हमें फॉलो करें

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस पेचीदा होता जा रहा है। 14 जून की सुबह एक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। एक्टर के सुसाइड से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का घर छोड़ा था। रिया के दो बार दिए गए बयान के अनुसार मुंबई पुलिस का मानना है कि उनके रिलेशनशिप में तनाव था। 

रिया संग पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ उनकी अनबन थी। मुंबई पुलिस ने सुशांत और रिया के यूरोप टूर के बारे में सब कुछ वैरिफाई किया है। यह बात साफ होती है कि सुशांत संग उनके रिश्ते सही नहीं चल रहे थे। इसके अलावा दोनों के परिवारों के बीच भी चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। 

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से दो घंटे पहले तक गूगल पर अपना नाम सर्च किया था। इसके अलावा, उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर, बिना दर्द की मौत जैसे शब्द को सर्च किया।

दिशा सलियन के मंगेतर के घर पर आत्महत्या से एक रात पहले पार्टी आयोजित की गई थी। दिशा ने रात में तीन बजे सुसाइड किया था। यह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से सामने आया है। दिशा सलियन सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी थीं, जिनकी मौत के पांच दिन बाद सुशांत ने भी कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें