दोस्त का खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत के लिए रिया चक्रवर्ती और शोविक क्यों प्रायोरिटी बने इसके पीछे है एक बड़ी वजह
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में कई खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत और रिया की एक कॉमन फ्रेंड ने केस से जुड़े कुछ अहम पहलूओं पर बात की है। उनका कहना है कि रिया के पिता सुशांत...
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में कई खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत और रिया की एक कॉमन फ्रेंड ने केस से जुड़े कुछ अहम पहलूओं पर बात की है। उनका कहना है कि रिया के पिता सुशांत के लिए दवाई लाते थे। रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के लिए धीरे-धीरे प्रायोरिटी बनने लगे। इसके बाद परिवार में दरार आने लगी।
दोस्त का कहना है कि सुशांत और रिया काफी करीबी दोस्त थे। सुशांत को रिया ने अपने परिवार से मिलवाया। उसके बाद शोविक भी पार्टी में दोस्तों के साथ शामिल होने लगे। सुशांत के अपने दोस्त और जानकार धीरे-धीरे समझने लगे कि रिया और शोविक उनकी प्रायोरिटी बनते जा रहे हैं। जब हम सभी एक साथ काम करते थे तब भी रिया और शोविक सुशांत के साथ रहते थे। फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन्स के दौरान सुशांत रात में घर देर से आते थे। जब भी कहीं जाना होता था तो भी दोनों भाई-बहन साथ रहते।
दोस्त कहती हैं कि सुशांत को अपने पैसों की कभी चिंता नहीं हुई। हां, अगर कुछ बड़ा अमाउंट निकाला जाता था तो वह जरूर पूछ लेते थे वरना उन्हें इन चीजों से कोई मतलब नहीं होता था।