3 कंपनियों के मालिक थे सुशांत सिंह राजपूत, एक कंपनी रिया चक्रवर्ती के नाम पर भी खोली थी
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से उनको लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत 3 कंपनियों के मालिक थे। इनमें से एक कंपनी रिया चक्रवर्ती के...
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से उनको लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत 3 कंपनियों के मालिक थे। इनमें से एक कंपनी रिया चक्रवर्ती के नाम पर भी थी। सुशांत ने पहली कंपनी साल 2018 में खोली थी जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रिएलिटी और ऑगुमेंटेंड रिएलिटी पर काम करती थी।
सुशांत की दूसरी कंपनी का नाम Vividrage Rhealityx है। ये नाम उन्होंने रिया के नाम पर रखा था। ये कंपनी भी मिक्स्ड रिएलिटी और तकनीक के क्षेत्र में काम करती है।
सुशांत की तीसरी कंपनी स्वास्थ्य कल्याण और एजुकेशन रिसर्च, इन्टलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर काम करती है।
सितंबर 2019 डिप्रेशन में रहने लगे थे सुशांत
रिया ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ बढ़ने लगी। रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया ने बताया कि जब तक वह सुशांत के पास रहीं तब तक उन्होंने उनका खूब ख्याल रखा लेकिन एक समय के बाद सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और उन्हें घर भेज दिया।
रूमी जाफरी की फिल्म करने के लिए एक्साइडेट थे सुशांत
रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करने वाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रुक गई। सुशांत अपने फ्यूचर प्राजेक्ट्स को लेकर काफी उत्साहित थे उसपर काम कर रहे थे। रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनकी सपोर्ट कर रही थी।