Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sushant Singh Rajput Funeral at the vile parle crematorium Bollywood celebs pay tribute to him photos and video

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये सितारे, नम आंखों से दी विदाई, देखें फोटो और वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत के परिवार के लोग और बॉलीवुड के कई...

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये सितारे, नम आंखों से दी विदाई, देखें फोटो और वीडियो
Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 15 June 2020 11:03 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत के परिवार के लोग और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, वरुण शर्मा, जैकी भगनानी, मुकेश छाबड़ा, पूजा चोपड़ा, राजकुमार राव जैसे सितारे मौजूद रहे।

श्रद्धा कपूर

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे की को-स्टार श्रद्धा कपूर ने श्मशान घाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

रिया चक्रवर्ती

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी शामिल हुईं। 

विवेक ओबेरॉय

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(वीडियो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

एक्टर विवेक ओबेरॉय सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।

राजकुमार राव

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(वीडियो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

राजकुमार राव भी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

पूजा चोपड़ा

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने भी सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई दी। 

वरुण शर्मा

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(वीडियो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे में काम कर चुके एक्टर वरुण शर्मा भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर पहुंचे।

कृति सैनन

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन भी श्मशान घाट में नजर आईं। उन्होंने भी सुशांत सिंह राजपूत को नम आखों से विदाई दी।

जैकी भगनानी

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा के यात्रा के दौरान एक्टर जैकी भगनानी भी नजर आए। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें