सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने क्या रिया चक्रवर्ती को किया प्रेयर मीटिंग में शामिल होने से इंकार?
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से पूरी दुनिया दुखी है। फैन्स शोक मना रहे हैं। कल ही सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विर्सजन हुआ, जो कि पटना में किया गया। अब सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत के...
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से पूरी दुनिया दुखी है। फैन्स शोक मना रहे हैं। कल ही सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विर्सजन हुआ, जो कि पटना में किया गया। अब सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने प्रेयर मीटिंग रखी है। खबर आ रही है कि एक्टर के परिवार ने रिया चक्रवर्ती को इसमें शामिल होने की इजाजत देने से इंकार कर दिया है। परिवार थोड़ा कंफर्टेबल नहीं है इसलिए उन्होंने ऐसा किया है।
बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिया और सुशांत दोनों ही साथ में रहते थे। आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले ही सुशांत ने रिया चक्रवर्ती को उनके घर वापस भेजा था। कहा यह भई जा रहा है कि रिया और सुशांत रूमी जाफरी की अगली फिल्म में साथ नजर आने वाले थे।
इसके अलावा सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था। पुलिस ने हाल ही में रिया से पूछताछ की। रिया सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचीं और करीब 9 से 10 घंटे बाद बाहर निकलीं। पुलिस ने इंटेरोगेशन के दौरान रिया चक्रवर्ती से सुशांत संग उनके निजी रिश्ते, शादी और दोस्तों संग उनकी बॉन्डिंग, डिप्रेशन और इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह के रिश्तों से जुड़े कई सवाल पूछे। पिंकविला की रिपोर्ट में रिया के बयानों का खुलासा करते हुए बताया गया कि वह और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पैंट हाउस में साथ मिलकर रह रहे थे। इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने यह मकान छोड़ दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने यह भी माना है कि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले दोनों की लड़ाई हुई थी। हालांकि बाद में दोनों ने मैसेज और फोन से बातचीत भी की। रिया ने पुलिस को लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजेज भी दिखाए।