सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बताया, अंतिम संस्कार में कृति सेनन आई थीं मिलने और कही थी यह बात
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके पापा को सबसे बड़ा झटका लगा है। इस हादसे के बाद से वह काफी टूट गए हैं। अब हाल ही में सुशांत के पिता के के सिंह ने इंटरव्यू में सुशांत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके पापा को सबसे बड़ा झटका लगा है। इस हादसे के बाद से वह काफी टूट गए हैं। अब हाल ही में सुशांत के पिता के के सिंह ने इंटरव्यू में सुशांत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत शुरू से ही काफी टैलेंटेड थे। सुशांत के अंतिम संस्कार के बारे में बताते हुए के के सिंह ने कहा, 'अंतिम संस्कार में बहुत लोग आए थे, लेकिन कृति सेनन मेरे पास आई थीं। हमने तो बात नहीं की, लेकिन वह बोलती रहीं और हम सुनते रहे'।
उन्होंने आगे कहा, 'पहले हमें पता नहीं चल पाया क्योंकि सभी ने मास्क पहने हुए थे, लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया कि यह कृति हैं तो तब हमें पता चला। कृति, सुशांत की तारीफ कर रही थीं और कहती थीं प्यारा लड़का था'।
सुशांत के पिता ने यह भी खुलासा किया कि उनका बेटा बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहता था। उनका कहना है कि वह बिहार में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल आदि का निर्माण करना चाहता था।
सुशांत के मैरिज प्लान्स को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा, शादी को लेकर उससे बात हुई थी। उसने कहा था कि कोरोना में तो शादी नहीं करूंगा। अभी मेरी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं। शादी को लेकर उससे मेरी यही आखिरी बात हुई थी।
हालांकि इस दौरान केके सिंह ने यह नहीं बताया कि सुशांत किस लड़की से शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि हमने सुशांत से कहा था है कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि उसे अपना जीवन उसके साथ बिताना है।