एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के सपोर्ट में आगे आए हैं। दरअसल, पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना रनौत का सपोर्ट किया था। कंगना ने खुलेआम बॉलीवुड इंडस्ट्री में मूवी माफिया के चलने का आरोप लगाया था। कई बड़े लोगों की इंडस्ट्री में एकाधिकार चलता है, ऐसा कंगना का कहना था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर का सपोर्ट किया है। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि मैंने करण जौहर के पिता यश जौहर संग काम किया है। मुझे लगता है करण ने अपना नाम खुद कमाया है। वह बहुत मेहनत से यहां तक पहुंचा है। एक फिल्मी परिवार में जन्म लेने का मतलब यह नहीं कि आप सक्सेसफुल होंगे। ऐसा नहीं है कि एक आउटसाइडर स्टार नहीं बन सकता। सुशांत सिंह राजपूत अपने आप में एक बड़ी हस्ती थे।
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना को सपोर्ट करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने अधिकतर लोगों को देखा है कि वे कंगना रनौत के खिलाफ बोलते हैं क्योंकि अंदर से वे लोग उनसे जलते हैं। वे लोग सोचते हैं कि हमारे रहमो-करम के बगैर, हमारी मर्जी के बगैर, हमारे ग्रुप में शामिल हुए बगैर, हमारे आशीर्वाद के बगैर, हमारे पुश के बगैर ये लड़की बहुत आगे कैसे निकल गई, इस बात की उनको चिढ़ होती है, जलन होती है। वे लोग कंगना की सफलता से चिढ़ते हैं।
कपिल शर्मा शो पर आने वाले हैं फैमिली मेंबर्स, हंसी के ठहाकों का लगेगा डबल तड़का
उन्होंने आगे कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री किसी एक व्यक्ति की नहीं है, जो यह कहे कि चलो इसका ब्वॉयकॉट करते हैं या फिर इस व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री से हटा देते हैं। आप पूछने वाले कौन होते हैं कि आपने इस इंडस्ट्री में कैसे एंटर किया और आपने अपनी लाइफ में क्या किया है?