सुशांत सिंह राजपूत केसः मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा, कहा- 13 जून की रात एक्टर के घर कोई पार्टी नहीं हुई
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। यह केस न केवल पेचीदा होता जा रहा है बल्कि मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच खटपट शुरू हो गई है। हाल ही में मुंबई पुलिस...
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। यह केस न केवल पेचीदा होता जा रहा है बल्कि मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच खटपट शुरू हो गई है। हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केस से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि एक्टर के घर 13 जून को कोई पार्टी नहीं हुई थी। इसके अलावा बिहार पुलिस के पास इस केस की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है।
इससे पहले बिहार पुलिस के साथ बातचीत में सुशांत के हाउस हेल्प ने साफ किया था कि 13 जून की रात एक्टर के घर में कोई पार्टी नहीं हुई थी। इस दो घंटे चली पूछताछ में हाउस हेल्प ने बताया था कि सुशांत 13 जून की रात डिनर करने के बाद अपने बेडरूम में चले गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत 14 जून को सुबह जल्दी उठ गए थे।
मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थीं। इनमें बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, पेनलेस डेथ और अपना नाम शामिल है। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने विस्तार से जांच की है। अभी भी पुलिस की जांच जारी है। अभी हम किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं। जब भी इस तरह की जांच होती है, तब दो प्रकार के नतीजे निकल सकते हैं। पहला तो आत्महत्या का मामला या फिर हमें अपराध दिखाई देता है तो उस तरह जांच की जाती है।