Hindi NewsEntertainment NewsSushant Singh Rajput Case: From Disha Salian: to Rhea Chakraborty: read 10 points what Mumbai Police Commissioner: said

रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक, मुंबई पुलिस ने किए ये 10 बड़े खुलासे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जांच की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से...

रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक, मुंबई पुलिस ने किए ये 10 बड़े खुलासे
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 3 Aug 2020 04:15 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जांच की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक की गई जांच को लेकर मीडिया को बताया। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं, मामले में हर एंगल से जांच हो रही है। जानें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने और क्या-क्या कहा... 

1- सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या करने से दो घंटे पहले गूगल पर अपना नाम सर्च किया था। इसके अलावा, उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर, बिना दर्द की मौत जैसे शब्द को सर्च किया।

2- दिशा सलियन के मंगेतर के घर पर आत्महत्या से एक रात पहले पार्टी हुई थी। दिशा ने रात में तीन बजे सुसाइड किया था। यह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से सामने आया है। दिशा सलियन सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकी थीं, जिनकी मौत के पांच दिन बाद सुशांत ने भी आत्महत्या कर ली थी।

3- पार्टी में कुल पांच लोग मौजूद थे। दिशा सलियन के मंगेतर के अलावा, चार और लोग थे। हालांकि, इस पार्टी में कोई नेता शामिल नहीं था।

4- दिशा सलियन के हाथ से दो बड़ी डील निकल गई थीं, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थीं। मुंबई पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

5- बिहार पुलिस को इस मामले में जांच करने की अनुमति नहीं है। हम इसको लेकर कानूनी राय के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

6- मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी है। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने विस्तार से जांच की है। अभी भी पुलिस की जांच जारी है। अभी तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं।

7- इस मामले में अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है फिर चाहे वह पेशेवर प्रतिद्वंद्विता, वित्तीय लेनदेन या स्वास्थ्य से जुड़ा हो।

8- मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि जब सुशांत का नाम दिशा सलियन के साथ जोड़ा गया, तब वह काफी परेशान हो गए थे। जांच के अनुसार, दिशा सलियन के साथ सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात सिर्फ एक बार ही हुई थी। सोशल मीडिया पर दिशा सलियन के साथ जोड़े जाने की वजह से वह काफी इमोशनल हुए थे।

9- सुशांत सिंह राजपूत ने जहां खुदकुशी की थी, उस फ्लैट को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ जांच जारी है। हर एंगल से जांच की जा रही है।

10- सुशांत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाने के आरोपों पर मुंबई पुलिस ने कहा कि अभी तक इसको लेकर कोई भी सबूत नहीं मिला है। हालांकि, जांच चल रही है। वित्तीय लेनदेन को लेकर जांच की जा रही है। सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट का बयान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, जो पहले सीए थे, उनसे भी मुंबई पुलिस ने बात की है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें