सुशांत केसः पारिवारिक वकील ने जताई चिंता, कहा- रिया चक्रवर्ती के पिता ने ऐसे कैसे एक्टर को दवाई दे दी?

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। वह अपनी जांच में जुट चुकी है। इस समय रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से वह डीआरडीओ गेस्टहाउस में पूछताछ कर रही है। सीबीआई...

सुशांत केसः पारिवारिक वकील ने जताई चिंता, कहा- रिया चक्रवर्ती के पिता ने ऐसे कैसे एक्टर को दवाई दे दी?

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। वह अपनी जांच में जुट चुकी है। इस समय रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से वह डीआरडीओ गेस्टहाउस में पूछताछ कर रही है। सीबीआई एक ओर हर ऐंगल से केस की जांच-पड़ताल करने में लगी है, वहीं दूसरी ओर सुशांत के पारिवारिक वकील ने रिया चक्रवर्ती के पिता द्वारा दी जाने वाली दवाई पर बात की है। उन्होंने चिंता जताई है कि कोई ऐसे अपने ही परिवार में किसी को दवाई कैसे दे सकता है। 

टाइम्स नाऊ से बातचीत में वकील विकास सिंह का कहना है कि यह गलत है। आप परिवार में ऐसे किसी को भी दवाई नहीं बताते हैं। रिया अगर सुशांत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह भी रही थीं तो उनके पिता मिलिट्री में डॉक्टर हैं, वह ऐसे कैसे सुशांत को दवाई बता सकते हैं। उनका सुशांत की बीमारी से कोई लेना-देना नहीं था। 

आपको बता दें कि रिया ने एक बयान में कहा था कि सुशांत मुंबई में तीन साइकैट्रिस्ट के कॉन्टैक्ट में थे। विकास सिंह का कहना है कि अगर सुशांत पहले ही तीन डॉक्टर से कंसल्ट कर रहे थे तो उन्हें रिया के पिता द्वारा बताई दवाई लेने की क्या जरूरत पड़ी। विकास सिंह ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि रिया के घर से जो खाना आता था वह क्यों आता था। 

दोस्त का खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत के लिए रिया चक्रवर्ती और शोविक क्यों प्रायोरिटी बने इसके पीछे है एक बड़ी वजह

सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया #Boycott_Kangana, फैन्स ने बुलाया एक्ट्रेस को ‘दोगली’, कंगना रनौत ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

बताते चलें कि सीबीआई अभी तक सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और दीपेश सावंत से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा वह फॉरेंसिक रिपोर्ट्स पर भी नजर रखी है और छानबीन में जुटी हैं।

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।