Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़suhana khan khushi navya naveli reacts on shanaya kapoors bold photos anjini dhawan says i am dead

शनाया कपूर ने शेयर कीं ऐसी तस्वीरें, सुहाना खान, नव्या नवेली और अंजिनी धवन के उड़े होश

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। करण जौहर उनको लॉन्च कर रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा रखी है। वह अक्सर अपने ग्लैमरस...

शनाया कपूर ने शेयर कीं ऐसी तस्वीरें, सुहाना खान, नव्या नवेली और अंजिनी धवन के उड़े होश
Kajal Sharma टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 31 May 2021 12:53 PM
हमें फॉलो करें

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। करण जौहर उनको लॉन्च कर रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा रखी है। वह अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोशूट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। उन्होंने अब ट्रांसपेरेंट वाइट आउटफिट में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी तस्वीरों पर सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा, अंजिनी धवन और खुशी कपूर के कॉमेंट्स ने सबका ध्यान खींचा। 


लिखा- बीच पर ऑर्डर कर रही हूं टाकोज

शनाया ने एक तस्वीर के साथ लिखा है, दिमागी रूप से मैं मैक्सिको में हूं और बीच पर टाकोज ऑर्डर कर रही हूं। एक और पोस्ट पर उन्होंने लिखा है, मेरे टाकोज कहां हैं। शनाया की ये तस्वीरें पुरानी हैं। शनाया के पोस्ट पर उनकी मम्मी महीप कपूर, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान, नव्या नवेली, अंजिनी धवन और कजन खुशी कपूर ने कॉमेंट किए हैं।

 

 

 

 

दोस्तों ने किए मजेदार कॉमेंट्स
 
नव्या नवेली नंदा ने लिखा है, ये हो क्या रहा है? वहीं अंजिनी धवन ने लिट इमोजी के साथ लिखा है, मैं मर गई। खुशी कपूर ने दिल के साथ फ्रस्ट्रेशन वाला इमोजी बनाया है। शनाया ने उनको जवाब में लव यू लिखा है। वहीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने अनको 'अनरियल' लिखा है।

 

shanaya instagram


फिल्म मिलने पर ये था पेरेंट्स का रिऐक्शन

शनाया कपूर करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस से डेब्यू कर रही हैं। उनकी मां महीप कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शनाया करण के ऑफिस गई थीं। वह और संजय बिस्तर में लेटे थे। उनके सिलेक्ट होने की खबर मिली तो वे दोनों बिस्तर पर कूदने लगे। शनाया इंस्टाग्राम पर पहले से ही काफी पॉपुलर हैं। 

 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें