VIDEO: शाहरुख ने वाइफ गौरी को केक खिलाकर मनाया Birthday, मन्नत के बाहर आकर फैंस को बोले थैंक्स
आज शाहरुख खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनका घर दो दिन पहले से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाहरूख खान के जन्मदिन के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते...
आज शाहरुख खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनका घर दो दिन पहले से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाहरूख खान के जन्मदिन के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इनके जन्मदिन के मौके पर सेलिब्रेशन, पार्टी और उनके घर मन्नत के बाहर फैन्स के हुजूम लगता है। फैंस जानने के लिए बेताब रहते हैं कि शाहरुख ने अपना जन्मदिन कैसे मानया है। तो बता दें कि शाहरुख ने अपने जन्मदिन की रात(एक नवम्बर की रात 12 बजे के बाद) की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
बता दें कि शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। बाहर हजारों की संख्या में भीड़ जुटी हुई है और ये भीड़ आधी रात से भी उनके घर मन्नत के बाहर लगी हुई है। अपने फैंस को किंग खान निराश नहीं करते हैं, आधी रात को शाहरुख खान मन्नत से बाहर पहुंचे, और अपने फैंस का अभिवादन किया। उन्हें दोनों हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा।
Fed cake to wife...Met my family of fans outside Mannat...now playing Mono Deal with my lil girl gang! Having a Happy Birthday. Thank u all...for this amazing love. pic.twitter.com/8IthQY3cxQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2018
शाहरुख ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा, पत्नी(गौरी खान) के साथ फेड केक...मेरी फैमिली और मन्नत के बाहर खड़े फैंस से मिलिए... और मैं मोनो डील गेम खेल रहा हूं गर्ल गैंग के साथ। जन्मदिन की बधाई और प्यार के लिए शुक्रिया। आप इन तस्वीरों को देख सकते हैं कि वह पत्नी गौरी खान को केक खिलाते दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वह अपने घर के बालकनी से फैंस का अभिवादन करते दिख रहे हैं।
शाहरुख को जन्मदिन विश करने करण जौहर खुद उनके घर आए। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एसआरके की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो गौरी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में करण ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे भाई। तुम्हें और गौरी को 25 सालों से जानता हूं, तुम्हारे साथ मेरा रिश्ता जिंदगी के महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है। मेरी फैमिली बनने और बहुत सारी यादें देने के लिए थैंक्स। अभी तो बहुत कुछ आना बाकी है। उम्मीद करता हूं जीरो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।