Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sridevi passed away see top-10 superhit songs of her films

अलविदा 'चांदनी': देखें 'श्रीदेवी' की फिल्मों के 10 सुपरहिट गाने

सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। शनिवार को देर रात दुंबई में उनका निधन हो...

लाइव हिन्दुस्तान मुंबईSun, 25 Feb 2018 12:07 PM
हमें फॉलो करें

आइए आपको सुनाते हैं उनकी फिल्मों के कुछ बेहद ही सुपरहिट गाने

1 / 3

सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। शनिवार को देर रात दुंबई में उनका निधन हो गया। श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।

श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है।

आइए आपको सुनाते हैं उनकी फिल्मों के कुछ बेहद ही सुपरहिट गाने और करते हैं उन्हें यादः

अगली स्लाउइड में देखें उनकी फिल्मों के गाने

सुरमई अंखियों में...

2 / 3

इस कड़ी में सबसे पहला गाना है 'सदमा' फिल्म से जिसे गाया है सुरेश वाडकर साहब ने लेकिन इस गाने के बोल और आवाज को श्रीदेवी बिना कुछ कहे ही अपने एक्सप्रेशन के दम पर संभाले रहती हैं। नीचे देखिए गाने का वीडियो।



दूसरा गाना है 'खुदा गवाह' फिल्म से जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ दिखी थीं। इस गाने को गाया है अल्का यागनिक और मोहम्मद अज़ीज़ ने।
 



तीसरा गाना जो हमें हमेशा हर नींद के साथ श्रीदेवी की याद दिलाएगा और वो गाना है, 'सुरमई अंखियों में'। इस गाने को येशुदास जी ने गाया है। इस गाने में उनके साथ दिखे थे 'कमल हासन'।
 



चांदनी फिल्म के टाइटल सॉन्ग में वो ऋषि कपूर के साथ नज़र आईं। इस गाने ने प्रेमियों को प्रोपोजल का नया तरीका सिखाया।



शेखर कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में उन्होंने हवा हवाई गाने के साथ लोगों के दिलों में झनझनाहट पैदा कर दी थी।

अगली स्लाइड में देखें अन्य गानें... 

ये लम्हे ये पल हम बरसों याद करेंगे...

3 / 3

'हिम्मतवाला' फिल्म में जीतेंद्र के साथ 'नैनों में सपना' गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। आज भी कई समारोहों में इस गाने को डांसिंग सॉन्ग के तौर पर खूब चलाया जाता है।



1991 में आई फिल्म बंजारन का गाना 'कब आएगा मेरे बंजारे' में अल्का यागनिक की आवाज को उन्होंने बखूबी जिया था। 



1996 की फिल्म 'मिस्टर बेचारा' में नागार्जुन के साथ फिल्माए गए गाने 'जानू मेरी जानम' को युवाओं ने खूब सराहा था। इस फिल्म के बाद ही नागार्जुन को हिन्दी पट्टी के लोगों में एक अलग पहचान मिली थी। 



'राम अवतार' फिल्म में सनी देओल के साथ फिल्माए गए गाने 'अंगुली में अंगूठी, अंगूठी में नगीना' गाने ने खूब लोकप्रियता अर्जित की थीं। 



और अंत में 'लम्हे' फिल्म का वो गीत जो हमारी आंखों को नम कर सकता है। गाना है 'ये लम्हे ये पल हम बरसों याद करेंगे'।

अलविदा श्रीदेवी!

ऐप पर पढ़ें