Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sridevi Dies At 54 know some important facts about her

54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन, जानें उनके बारे में ये 10 बड़ी बातें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वो दुबई में थीं। फैमिली मैरेज अटेंड करने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 25 Feb 2018 11:07 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वो दुबई में थीं। फैमिली मैरेज अटेंड करने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ वहां गईं थी। बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

1.श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी के पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। उनके पिता एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। 

2. श्रीदेवी ने बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी। 

3. श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म 'सोलवां सावन' थी जो साल 1979 में आई थी। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। 'हिम्मतवाला' उस साल की ब्लॉकबस्टर  फिल्म थी। 

4. 1989 में आई फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी दोहरी भूमिका में नजर आई थीं जो कि 80 के दशक की आइकॉनिक मूवीज में से एक है। श्रीदेवी को फिल्म 'चालबाज' के लिए पहले फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

5. इसके बाद साल 1991 में श्रीदेवी 'यशराज' की फिल्म लम्हे में दिखाई दी। 'लम्हे' के लिए श्रीदेवी को उनका दूसरा फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। 

6. फिर साल 1996 में उन्होंने बॉनी कपूर से शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं- जाह्ववी और खुशी कपूर। 

7. बोनी कपूर से शादी करने के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन वो टीवी शोज में नजर आती रहती थीं।

8. उसके बाद साल 2012 में श्रीदेवी ने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से वापसी की थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के काम की काफी तारीफ हुई थी।

9. श्रीदेवी को साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा गया था। 

10. श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्में-सोलवां सावन, सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें