Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sridevi Daughter Janhvi Kapoor: Rajkumar Rao: reaction on working with her

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के लिए फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के इस एक्टर ने कह डाली ये बात

राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं। वह 'रूह-अफजा’ फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ नजर आयेंगे। डर औ हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 13 July 2019 04:32 PM
हमें फॉलो करें

राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जान्हवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं। वह 'रूह-अफजा’ फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ नजर आयेंगे। डर औ हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है। इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग हुई थी। राजकुमार और जान्हवी कपूर की जोड़ी की यह पहली फिल्म है। उसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने एक बयान में कहा कि जाह्नवी अद्भूत हैं। वह ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं। मैं समझता हूं कि हमने 'धड़क’ में उन्हें देखा है जो उनकी मेधा का संकेत है और एक तरह वह उससे भी कहीं अधिक मेधावी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म गीत गाने वाले एक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुल्हन को सुला देता है ताकि वह दुल्हन को अपना बना ले। 'रूह-अफजा’ मार्च 2020 में रिलीज होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें