फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsSouth Indian celebs huge salary for Bollywood Vijay Sethupati Jawan Nayanthara Vijay Deverakonda Naga Chaitanya Shalini Dhanush Rashmika Mandanna Jr NTR War 2

War 2 में जूनियर एनटीआर से जवान में नयनतारा तक, बॉलीवुड के लिए इन 8 साउथ सेलेब्स ने ली मोटी फीस

बीते कुछ वक्त में साउथ इंडियन सेलेब्स बॉलीवुड में एक्टिव होने लगे हैं। हिंदी पट्टी के दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं। वहीं इससे फिल्में भी पैन इंडिया हो रही हैं। एक नजर इनकी फीस पर..

War 2 में जूनियर एनटीआर से जवान में नयनतारा तक, बॉलीवुड के लिए इन 8 साउथ सेलेब्स ने ली मोटी फीस
Avinash Singh Palलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईSun, 03 Sep 2023 10:05 AM
ऐप पर पढ़ें

कुछ सालों पहले तक जहां भाषाओं के आधार पर सिनेमा अलग-अलग सा रहता था लेकिन अब इंडस्ट्री पैन इंडिया बन रही है। बड़े बजट की फिल्में अब पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होती हैं और अलग-अलग भाषाओं के एक्टर्स एक साथ काम करते दिखते हैं। बीते कुछ वक्त में साउथ इंडियन सेलेब्स भी अब हिंदी फिल्मों में एक्टिव हो रहे हैं और इसके लिए मोटी फीस ले रहे हैं। एक नजर ऐसे ही कुछ सितारों पर...

विजय सेतुपति: साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति की तगड़ी फैन फॉलोइंग धीरे धीरे हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी बन रही है। विजय सेतुपति की कुछ साउथ इंडियन फिल्मों को हिंदी ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया है। विजय हाल ही में शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी में दिखे थे और दिल जीता था। वहीं अब जवान से विजय, बॉलीवुड फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट दिखेंगे। इसके बाद वो कटरीना कैफ के साथ मैरी क्रिसमस में नजर आएंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जवान के लिए विजय सेतुपति को 21 करोड़ फीस मिली है।

नयनतारा: शाहरुख की फिल्म जवान में सिर्फ विजय सेतुपति ही नहीं बल्कि नयनतारा भी नजर आएंगी। नयनतारा का नाम साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार है और वो अजीत, थलापति विजय, धनुष, सूर्या सहित कई स्टार्स संग काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान के लिए नयनतारा ने 11 करोड़ रुपये फीस ली है।

वॉर 2: फिल्म आरआरआर से जूनियन एनटीआर को ग्लोबल फेम मिला है। जूनियर एनटीआर अब जल्दी ही फिल्म वॉर 2 में नजर आएंगे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिल्म में जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन के अपोजिट विलेन के रोल में दिखेंगे। मेन्स एक्सपी की रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर को वॉर 2 के लिए 30 करोड़ रुपये फीस मिली है।

विजय देवरकोंडा: साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा ने फिल्म लाइगर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। फिल्म में विजय ने एक किक बॉक्सर का रोल निभाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये फीस मिली थी।

नागा चैतन्य: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को दर्शकों ने करीबन नकार दिया था। फिल्म में लाल सिंह चड्डा के दोस्त के किरदार में नागा चैतन्य नजर आए थे। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपये फीस मिली थी।

शालिनी पांडे: अर्जुन रेड्डी में प्रीती का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने बॉलीवुड फिल्म जयेशभाई जोरदार से डेब्यू किया था। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखे थे। बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें फिल्म के लिए ढाई करोड़ रुपये फीस मिली थी।

धनुष: तमिल सुपरस्टार धनुष ने फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के साथ ही साथ उसके गाने और धनुष की एक्टिंग को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था। वहीं इसके बाद वो शमिताभ और अतरंगी रे में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये फीस मिली थी। 

रश्मिका मंदाना: नेशनल क्रश कहला चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी बॉलीवुड में अपनी पारी खेल चुकी हैं। पुष्पा से पूरे इंडिया में सभी का दिल जीतने वालीं रश्मिका ने मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद वो फिल्म गुडबाय में नजर आई थीं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मिशन मजनू के लिए रश्मिका ने 3 करोड़ रुपये फीस ली थी।
 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े