नेपाल कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) फैंस के लिए एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशहूर प्लेबैक सिंगर को पीठ में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें...
बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) फैंस के लिए एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशहूर प्लेबैक सिंगर को पीठ में तेज दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हाल ही में सोनू निगम नेपाल (Nepal) के पोखरा में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर उन्हें अचानक से पीठ में तेज दर्द उठा। इसके बाद सोनू को काठमांडू के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने इस खबर की पुष्टि की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मैनाली ने बताया कि उन्हें अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। एमआरआई (MRI) किया जा चुका है और हम अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के बाद ही पता चलेगा कि आगे उन्हें क्या ट्रीटमेंट दिया जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर पंका जलन और डॉक्टर प्रवीण नेपाल सोनू का इलाज कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सोनू निगम को हाल ही में भी मुंबई के नानावटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें एक बहुत भयंकर एलर्जी हो गई थी। एलर्जी इतनी ज्यादा थी कि सोनू को अस्पताल जाना पड़ा था। 2 दिन तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। सोनू ने सोशल मीडिया पर बताया था किसी फूड खाने की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में देखा जा सकता था कि एलर्जी की वजह से उनकी आंख सूज गई थी। अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए सोनू ने अपनी दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। 'नायक: द रियल हीरो' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं अनिल कपूर?