Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़song war between bhojpuri stars pawan singh and akshara singh know all about it

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा में फिर शुरू हुआ झगड़ा? गानों से कर रहे एक-दूसरे पर वार

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच एक बार फिर से शायद पुरानी रार उभर आई है। दोनों ने बीते दो दिनों में जो गाने रिलीज किए हैं, उससे तो कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल दो दिन...

Surya Prakash हिन्दुस्तान , मुंबईWed, 20 Jan 2021 11:44 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच एक बार फिर से शायद पुरानी रार उभर आई है। दोनों ने बीते दो दिनों में जो गाने रिलीज किए हैं, उससे तो कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले पवन सिंह ने एक गाना रिलीज किया था, जिसका शीर्षक था- जिससे फंसेगी, उसी को डसेगी। अब अक्षरा सिंह ने नया गाना 'जिसका चाटता है उसी को काटता है' रिलीज किया है। यही नहीं इस गाने के साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'ये लो जी अब ये सुनो...।' उनके कैप्शन से इस बात का संकेत मिलता है कि उन्होंने पवन सिंह को जवाब देते हुए ही यह गाना रिलीज किया है। 

एक दौर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट जोड़ी रहे अक्षरा सिंह और पवन सिंह लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों के रिश्ते में दरार तब आई, जब पवन सिंह ने अचानक शादी कर ली थी। कहा जाता है कि पवन सिंह के ज्योति सिंह से शादी करने के बाद अक्षरा टूट गई थीं और इसी गम में उन्होंने 'जिस पगले को दिल से चाहा' जैसा दर्द भारा गाना रिलीज किया था।

यही नहीं बीते साल अक्षरा सिंह ने पवन के खिलाफ मुंबई में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अक्षरा सिंह ने पवन के खिलाफ यह कहते हुए केस फाइल किया था कि एक्टर उन्हें बदनाम कर रहे हैं और उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

इस मामले में पुविस ने पवन सिंह के दोस्त विष्णु प्रकाश तिवारी के खिलाफ भी केस फाइल किया था। अक्षरा सिंह ने अपनी ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि पवन सिंह के साथ उन्होंने मार्च 2018 में रिलेशनशिप खत्म करने का फैसला लिया था, जब एक्टर ने शादी कर ली थी। इसके बाद से ही पवन सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने दावा किया था कि शादी के बाद भी पवन सिंह चाहते हैं कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में बनी रहें। यही नहीं अक्षरा सिंह का कहना था कि पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह औैर अक्षरा सिंह सत्या, सौगंध गंगा मैया की, प्रतिज्ञा, धड़कन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की एक्टिंग को इन फिल्मों में लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों की रील लाइफ की बॉन्डिंग रियल लाइफ में भी दिखी, लेकिन दोनों की रिलेशनशिप परवान नहीं चढ़ सकी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें