Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sonam kapoor went for jewellary shopping with bf anand ahuja mother

BF आनंद की मां के साथ ज्वैलरी खरीदने पहुंची सोनम, आखिर क्या है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज कल अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम को हाल ही में कोलकाता के पॉपुलर स्टोर से वेडिंग ज्वैलरी भी शॉपिंग करते हुए...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 11 Jan 2018 04:48 PM
हमें फॉलो करें

BF आनंद की मां के साथ ज्वैलरी खरीदने पहुंची सोनम, क्या हो गई है शादी की तैयारियां शुरू

1 / 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज कल अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सोनम को हाल ही में कोलकाता के पॉपुलर स्टोर से वेडिंग ज्वैलरी की शॉपिंग करते हुए देखा गया। खबरों के मुताबिक इस दौरान सोनम के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा तो नहीं थे, लेकिन उनकी मां जरूर थीं।'

खबरों के मुताबिक, 'सोनम कोलकाता के पॉपुलर स्टोर में स्पॉट हुई थीं। ऐसा कहा जाता है कि ये स्टोर ब्राइड्स की शॉपिंग के लिए है, जहां आउटफिट्स के साथ-साथ ज्वैलरी भी मिलती है। इसी के साथ यहां मनीष मल्होत्रा और अनामिका खन्ना के क्रिएशंस भी उपलब्ध हैं।

बता दें कि कई दिनों से ये खबर आ रही है कि सोनम इसी साल अप्रैल में आनंद के साथ शादी कर सकती हैं। इस शादी को काफी प्राइवेट रखा जाएगा। 

बेटी जाह्नवी की इन बातों को लेकर परेशान हैं श्रीदेवी, जानें पूरा मामला

OMG! बिना मेकअप के नजर आईं करिश्मा, चेहरे से झलक रही थी उम्र

सोनम कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने वाली है जिसके बाद वो 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें जब सोनम कपूर ने पीरियड्स को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, कहा था- दादी कभी...

जब सोनम कपूर ने पीरियड्स को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, कहा था- दादी कभी...

2 / 2

सोनम ने कुछ दिनों पहले पीरियड्स को लेकर अपना एक एक्सपीरियंस शेयर किया था। सोनम के मुताबिक, उनकी दादी उन्हें किचन और मंदिर में एंट्री करने से साफ मना कर देती थीं। सोनम ने बताया कि जब शहर में लड़कियों पर इतनी पाबंदी थी तो गांव में लड़कियों का क्या हाल होता होगा, ये तो समझ ही सकते हैं।

सोनम ने कहा था, 'लोग पीरियड्स के बारे में बात नहीं करना चाहते। वो इस टॉपिक पर बात करने से कतराते हैं। हालांकि शहर में लड़कियों के लिए ये आम बात है। जब मैं माहेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब वहां के लोगों की पीरियड्स को लेकर इग्नोरेंस देख मैं हैरान रह गई थी। हां, लेकिन जब पब्लिक फिगर इन मुद्दो पर बात करता है तो उनपर असर जरूर पड़ता है।'

ऐप पर पढ़ें