Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sonam kapoor special message for sister janhvi kapoor on her 22 birthday

जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर बहन सोनम ने कुछ इस इंदाज में किया विश

जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जाह्न्वी की कजिन सोनम कपूर ने बहुत ही प्यार पोस्ट डाला है। सोनम ने जाह्नवी के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। सोनम ने इस प्यारी फोटो...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 6 March 2019 11:11 AM
हमें फॉलो करें

जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जाह्न्वी की कजिन सोनम कपूर ने बहुत ही प्यार पोस्ट डाला है। सोनम ने जाह्नवी के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। सोनम ने इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे जानू...मेरा बहुत सारा प्यार...ऐसे ही अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ हमेशा मुस्कुराती रहो।' सोनम ने जो तस्वीर शेयर की है उशमें जाह्नवी बहुत छोटी नजर आ रही हैं जिसे देखकर लग रहा है कि ये फोटो जाह्नवी के जन्म के कुछ दिन बाद की ही है।

 

बता दें कि जाह्नवी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। दर्शन करके बाहर निकलने पर लाइन में खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

'धड़क गर्ल' ने सफेद रंग का लखनवी चिकन का कुर्ता और प्लाजो पहना था।  दोपहर भोग आरती के दौरान धड़क गर्ल काशी विश्वनाथ दरबार पहुंची। उन्होंने विभोर होकर बाबा की आरती देखी। दर्शन करके बाहर निकलते उन्हें देख कतारबद्ध भक्तों ने हाथ हिलाया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें ली। उन्होंने भी किसी को निराश किया। हाथ जोड़ते हुए फ़ोटो क्लिक कराया। उसके बाद जाह्नवी ने कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के दुकान पर काशी की मशहूर लस्सी का स्वाद चखा। जाह्नवी कपूर काशी घूमने के लिए आई है। सूत्रों के अनुसार जाह्नवी दो दिन की निजी यात्रा पर आई हैं। काशी के अन्य प्रमुख देवालयों में पूजन अर्चन के बाद अगले दो दिनों में नौका बिहार और गंगा आरती में शिरकत करने की योजना भी है।

जाह्नवी कपूर

 

जाह्नवी कपूर
 
 
जाह्नवी कपूर

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें