Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sonam Kapoor Son Vayu latest photos shared on the occasion of Nirmal Kapoor birthday

बेटे को गोद में लिए बैठी नजर आईं सोनम कपूर, दादी के जन्मदिन पर दिखाई झलक

सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। अब सोनम के बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसे जिसमें उनके बच्चे की झलक दिखाई दी है। इन तस्वीरों को अनिल कपूर और सोनम ने शेयर किया है।

बेटे को गोद में लिए बैठी नजर आईं सोनम कपूर, दादी के जन्मदिन पर दिखाई झलक
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 27 Sep 2022 05:11 PM
हमें फॉलो करें

सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में बेटे वायु कपूर आहूजा को जन्म दिया है। सोनम कपूर ने बेटे के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें आनंद आहूजा ने बेटे को गोद में ले रखा था। अब सोनम के बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके बच्चे की झलक दिखाई दी है। सोनम की दादी यानी अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का मंगलवार को जन्मदिन है। इस मौके पर नन्हे वायु की तस्वीरें सामने आई हैं।

अनिल कपूर ने पोस्ट की तस्वीरें


अनिल कपूर ने अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कई तस्वीरें साझा की हैं। इसमें अनिल कपूर के अलावा सुनीता कपूर, निर्मल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'कमाल की बेटी, पत्नी, मां, दादा और अब परदादी का आज 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपके जैसा कोई नहीं है। हैप्पी बर्थडे मॉम।'

सोनम की दादी की गोद में वायु

 

सोनम कपूर ने दादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट लिखा। एक तस्वीर सोनम के बचपन की है और वो अपनी दादी के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में उनकी दादी ने बच्चे को गोद में ले रखा है। सोनम ने इसके साथ कहा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे दादी लव यू।'

चेहरा रिवील नहीं किया

 

सोनम और आनंद आहूजा के बेटे का जन्म 20 अगस्त को हुआ था। बेटे के जन्म के एक महीने पूरे होने पर उन्होंने उसके नाम का खुलासा किया था। इसके साथ उन्होंने पहली बार तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने अभी चेहरा रिवील नहीं किया है। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें