Hindi NewsEntertainment Newssonam kapoor shared her experience related to periods

सोनम कपूर ने पीरियड्स को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी दादी को लेकर एक बड़ा खुलासा...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 12 Dec 2017 12:46 PM
हमें फॉलो करें

सोनम कपूर ने पीरियड्स को लेकर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

1 / 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी दादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सोनम ने पीरियड्स से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सोनम ने बताया कि बचपन में पीरियड्स के दौरान उनकी दादी उनपर कई बंदिशें लगाती थीं।

सोनम के मुताबिक, उनकी दादी उन्हें किचन और मंदिर में एंट्री करने से साफ मना कर देती थीं। सोनम ने आगे बताया कि जब शहर में लड़कियों पर इतनी पाबंदी थी तो गांव में लड़कियों का क्या हाल होता होगा, ये तो समझ ही सकते हैं।

सोनम ने आगे कहा, 'लोग पीरियड्स के बारे में बात नहीं करना चाहते। वो इस टॉपिक पर बात करने से कतराते हैं। हालांकि शहर में लड़कियों के लिए ये आम बात है। जब मैं माहेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब वहां के लोगों की पीरियड्स को लेकर इग्नोरेंस देख मैं हैरान रह गई थी। हां, लेकिन जब पब्लिक फिगर इन मुद्दो पर बात करता है तो उनपर असर जरूर पड़ता है।'

सोनम की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'पैडमैन' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं। ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ें छेड़खानी मामले में जायरा पर उठाया सवाल, तो सोनम कपूर ने ऐसे लगाई क्लास

छेड़खानी मामले में जायरा पर उठाया सवाल, तो सोनम कपूर ने ऐसे लगाई क्लास

2 / 2

रविवार को जायरा वसीम ने रोते हुए एक शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जायरा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली-मुंबई विमान में उनके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने कथित तौर पर उनका उत्पीड़न किया। इस मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद आरोपी व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि अगर आरोप साबित होते हैं तो दोषी को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

जायरा के इस छेड़छाड़ वाले मामले में  पत्रकार जागृति शुक्ला ने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद सोनम कपूर को गुस्सा आ गया। 

दरअसल पत्रकार जागृति ने सोशल मीडिया पर लिखा, जब हम चाहते हैं कि नाबालिगों को एडल्ट्स की तरह मानें तो क्या जायरा वसीम (17+) बच्ची हैं? उन्होंने ना तो केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को शिकायत की, ना ही दोषी से बात की, ना ही अपना सीट बदलने का निवेदन किया। हां, इसके बदले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव जाना उचित समझा।

जागृति के इस ट्वीट के बाद सोनम कपूर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा,ये बहुत ही शर्मनाक है..ये तो महिला समाज पर धब्बा है।

ऐप पर पढ़ें