Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़sonam kapoor sangeet ceremony chuda and kalire ceremony videos

सोनम ने झाड़े जाह्नवी पर कलीरे, तो अब क्या हो जाएगी उनकी जल्दी शादी?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी काफी सुर्खियों में है। मेहंदी के बाद सोमवार को हुई संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने...

लाइव हिन्दुस्तान टीम मुंबईTue, 8 May 2018 09:28 AM
हमें फॉलो करें

जाह्नवी पर झाड़े कलीरे

1 / 2

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी काफी सुर्खियों में है। मेहंदी के बाद सोमवार को हुई संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। संगीत सेरेमनी के दौरान सोनम की चूड़ा और कलीरे सेरेमनी भी हुई, जिसके बाद बाकी की रस्में भी पूरे रीति-रिवाज से हुईं। इस दौरान सोनम ने कलीरे झाड़ने की रस्म भी पूरी की। इसमें सबसे पहला नंबर आया सोनम की छोटी बहन जाह्नवी का। जी हां, सोनम ने कलीरे पहन कर जाह्नवी को एक चेयर पर बैठाया और उनके सिर के ऊपर हाथ करके कलीरे झाड़े। इस दौरान जाह्नवी काफी घबराई और डरी हुई सी लग रही हैं। इतना ही नहीं, जाह्नवी हाथ जोड़कर प्रेयर करती भी दिख रही हैं, कि उनके ऊपर सोनम के कलीरे न झड़े। सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बल्कि जैकलीन के ऊपर भी सोनम ने कलीरे झाड़े। 

आगे देखें कैसे जाह्नवी पर कलीरे झाड़ सोनम ने की रस्म पूरी...

सोनम के संगीत पर पापा अनिल ने यूं मस्त हो कर किया भांगड़ा, देखकर आप भी कहेंगे 'झक्कास'

मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा की हुई सगाई, आनंद पिरामल की बनेंगी दुल्हन

जैकलीन पर भी किया ट्राई

2 / 2

दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जिस भी लड़की के ऊपर कलीरे झड़ जाते हैं, उसकी शादी जल्दी हो जाती है। और अभी अपनी करियर की शुरुआत के टाइम जाह्ववी जल्दी शादी होने से घबरा रही हैं। लेकिन किस्मत से जाह्नवी बच जाती हैं और उनके ऊपर एक भी कलीरा नहीं झड़ता। रस्म के बाद जाह्नवी काफी खुश होकर कुर्सी से उठती हैं। इसके बाद नंबर आता है जैकलीन का। सोनम की बेस्टफ्रेंडै जैकलीन भी अपना लक ट्राई करने सोनम के पास बैठती हैं। सोनम जैकलीन के ऊपर भी कलीरे झाड़ती हैं लेकिन जैकलीन भी बच जाती हैं। अब देखना ये है कि सोनम के बाद कूपर परिवार में अगला नंबर किसका है। 

 


 

ऐप पर पढ़ें